धनबाद में गैंगवार,पूर्व उप महापौर की हत्या

धनबाद, मंगलवार शाम धनबाद गोलियों के धमाके से गूंज गया। यहां सरायढेला के स्टील गेट के पास शार्प शूटरों क गोली चलाए जाने से सिंह मेंशन से जुड़े पूर्व उप महापौर नीरज सिंह और उनके तीन साथियों की हत्या कर दी गई।
यह कोयांचल का सबसे बड़ा गैंगवार कहा जा रहा है। इस घटना के बाद समूचे कोयलांचल में भय का माहौल बना हुआ है। यहां के सेंट्रल अस्पताल में रात से ही भारी भीड़ जमा है और उसे नियंत्रित करने में पुलिस को पसीना आ रहा है। हालांकि अभी तक यह पता नहीं चल सका है कि किस इरादे से यह गैंगवार हुआ और पूर्व उप महापौर को गोली मारी गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *