रांची टेस्ट: चेतेश्वर पुजारा ने फिर भारत को मजबूती प्रदान की

रांची, भारत ने कंगारूओं के साथ रांची टेस्ट मैच में चेतेश्वर पुजारा के नाबाद 130 रनों की बदौलत अपनी स्थिति मजबूत कर ली है। पुजारा के अलावा लोकेश राहुल 67 और मुरली विजय 82 ने भी शानदार बल्लेबाजी कर भारत को कंगारूओं के समान बड़ा स्कोर खड़ा करने में मदद की। इस तरह भारत ने तीसरे दिन का खेल समाप्त होने तक 6 विकेट खोकर 360 रन बना लिए हैं। जबकि आस्ट्रेलिया ने पहली पारी में 451 रन बनाए थे।
अभी भी भारत 91 रन पीछे है। स्टंप के समय पुजारा का साथ रिद्धिमान साहा 18 रन बनाकर दे रहे थे। अंजिक्य रहाणे 14 और विराट कोहली 6 रन ही बना सके।
भोजन के समय भारत ने दो विकेट के नुकसान पर 193 रन बनाए थे। दूसरे सत्र में मेजबानों ने 110 रन जोड़े। भारत के 6 विकेटों में से पैट कमिंस को 4 और औकीफ तथा हेजलवुड को एक-एक विकेट मिला है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *