शिवराज के नेतृत्व में चौथी बार बनेगी भाजपा सरकार : बिसेन

भोपाल, किसान-कल्याण एवं कृषि विकास मंत्री गौरीशंकर बिसेन ने कहा है कि वर्ष 2018 के
विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी मध्यप्रदेश में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व
में भारी बहुमत से चौथी बार सरकार बनायेगी। बिसेन ने कहा कि मुख्यमंत्रीचौहान ने विकास
और सामाजिक रिश्तों के जरिये जो पहचान बनायी है, उससे मध्यप्रदेश बीमारू राज्य से बाहर आकर विकासशील राज्य बन गया है और अगली बार विकसित राज्यों की श्रेणी में शामिल हो जायेगा।
कृषि मंत्री बिसेन ने बयान में कहा है कि कृषि के क्षेत्र में पिछले 10-11 साल में अभूतपूर्व उपलब्ध हासिल हुई है। चार बार कृषि कर्मण अवार्ड लेने वाला मध्यप्रदेश पाँचवी बार भी अवार्ड लेने को उत्सुक है। उन्होंने कहा कि लगातार 4 बार से प्रदेश की कृषि विकास दर 20
प्रतिशत बनी हुई है। उन्होंने कहा कि प्रदेश के खाद्यान्न उत्पादन में लगातार वृद्धि हो रही है। वर्ष
2014 में 185 लाख मीट्रिक टन उत्पादन था। प्राकृतिक आपदा के बाद वर्ष 2015 में 170 लाख
मीट्रिक टन इस बार मध्यप्रदेश के इतिहास में पहली बार 210 लाख मीट्रिक टन उत्पादन होने जा
रहा है। उन्होंने कहा कि यही उत्पादन वर्ष 2003 में मात्र 24 लाख मीट्रिक टन था।
बिसेन ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने 18 फरवरी, 2016 को मध्यप्रदेश की
धरती पर घोषणा की कि वर्ष 2022 तक देश के किसानों की आय दोगुना करने का संकल्प है।
मध्यप्रदेश देश का पहला राज्य है, जहाँ मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सबसे पहले किसानों
की आय को दोगुना करने का रोड-मेप बनाकर उस पर अमल प्रारंभ कर दिया। संकट के समय
किसानों के साथ सरकार खड़ी रही। आपदा राहत की सबसे अधिक राशि मध्यप्रदेश के किसानों को दी गयी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *