26 को निकलेगी भगवान झूलेलाल की धर्मयात्रा

भोपाल, भगवान झूलेलाल धर्मयात्रा विशाल वाहन रैली के पोस्टर का विमोचन जनसम्पर्क मंत्री नरोत्तम मिश्रा द्वारा किया गया। भगवान झूलेलाल धर्मयात्रा हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी 26 मार्च रविवार को सिंधी कॉलोनी चौराहे से संत हिरदाराम नगर तक निकलेगी।
लगातार 8 वर्षो से यह वाहन रैली निकल रही है। इस वर्ष यह 9 वां वर्ष है। सेवा संस्था के अध्यक्ष दुर्गेश केसवानी ने बताया कि इस वर्ष समस्त सिंधी समाज के युवा, महिलाये और 10000 दो पहिया वाहन समलित होने का अनुमान है।लगातार 8 वर्षो से यह वाहन रैली निकल रही है।संस्था सेवा एवं सिन्धुसेना की हर इकाई की बैठके चल रही है।रंगपंचमी से घर-घर और दुकान-दुकान जाकर प्रचार प्रसार किया जायेगा और समाज के लोगो से वाहन रैली में आने के लिये निवेदन किया जायेगा।इस बार समाज के युवाओं के साथ साथ महिलाओं में भी अच्छा खासा उत्साह है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *