मणिपुर में पहली बार बनी भाजपा की गठबंधन सरकार

इंफाल,मणिपुर में पहली बार बुधवार को बीरेन सिंह के नेतृत्व में भाजपा की सरकार बनी है। राज्यपाल नजमा हेपतुल्ला सिंह को मुख्यमंत्री के पद की शपथ दिलाई। इसके पहले मंगलवार को राज्यपाल ने बीरेन सिंह को भाजपा विधायक दल का नेता चुने जाने के बाद सरकार बनाने के लिए बुलाया था।
भाजपाध्यक्ष अमित शाह और वेंकैया नायडू शपथ ग्रहण समारोह में शिरकत करने नहीं पहुंच सके। दरअसल,दोनों नेताओं को लेकर जो विमान इम्फाल जा रहा था उसे खराबी के बाद दिल्ली वापस लौटना पड़ा। इधर,एनडीए में शामिल नगा पीपुल्स फ्रंट के चार सदस्यों द्वारा राज्यपाल को भाजपा को समर्थन देने का पत्र सौंपा गया है।
भाजपा ने 60 सदस्यीय विधानसभा में 32 विधायकों के समर्थन का दावा किया है। अब मणिपुर दूसरा एैसा राज्य है,जहां कि कांग्रेस हाल के चुनाव में सबसे बड़ी पार्टी होते हुए भी सरकार नहीं बना सकी और भाजपा ने वहां गठबंधन कर सरकार बनाई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *