UP में सीएम कौन,बनेंगे दो डिप्टी सीएम ?

लखनऊ,राजनीतिक दृष्टि से देश के सबसे महत्वपूर्ण राज्य में सत्ता की सवारी कौन करेगा इसे लेकर चर्चा का दौर जारी है,संभवत: 16 मार्च को इस बारे में निर्णय लिया जाएगा। लेकिन राजनीतिक गलियारों में आरएसएस से भाजपा में आए सतीश महाना का नाम बतौर मुख्यमंत्री चुने जान के लिए बड़ी तेजी से उभरा है। उन्हें मुख्यमंत्री बनाने के साथ ही पार्टी उप्र जैसे बड़े राज्य में प्रयोग के तौर पर पहली बार दो उप मुख्यमंत्री का फार्मूला भी ला सकती है। सूत्रों ने कहा इसके लिए संघ से गुहार लगाई गई है।
वह कानपुर की महाराजपुर की सीट से चुनाव जीत कर आए हैं। उन्हें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पसंद बताया जा रहा है। हरियाणा में मोदी-अमित शाह की जोड़ी ने जिस प्रकार से मनोहर लाल खट्टर का चयन किया था,उससे इस बात की संभावना बलबती हुई है। रविवार को महाना को दिल्ली बुलाया गया था। सूत्रों ने कहा कि भाजपा संसदीय दल की बैठक में मोदी ने कहा था कि कुछ लोग एैसे भी होते हैं,जो बिना चर्चा में आए अपना काम बखूवी करते हैं,एैसे लोगों को भी मौका दिया जाना चाहिए। भाजपा अंदरखाने में उनका आशय उप्र के संदर्भ में महाना से लगाया जा रहा है।
हालांकि अब तक मुख्यमंत्री की दौड़ में कई नाम उभर चुके हैं। जिनमें राजनाथ सिंह,केशव प्रसाद मौर्य,उमा भारती, योगी आदित्यनाथ,महेश शर्मा, मनोज सिन्हा और लखनऊ के महापौर दिनेश शर्मा के नाम प्रमुख हैं। पर अब चौंकाने वाला नाम सतीश महाना का आ रहा है। उन्हें अमित शाह का करीबी भी माना जा रहा है। इस बीच कोयंबटूर में आरएसएस की बैठक हो रही है,जिसमें उप्र को लेकर चर्चा हो सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *