नई दिल्ली, लम्बे इंतजार के बाद शनिवार सबेरे आठ बजे से पांच राज्यों उत्तर
प्रदेश,पंजाब,उत्तराखंड़,गोवा और मणिपुर में वोटों की गिनती का काम शुरू हो गया है। सबसे पहले डाक मत पत्रों की गिनती शुरू की गई है। जो करीब 9 बजे तक पूरी होगी,उसके बाद ही पहला रूझान आएगा। यह चुनाव देश में खासे महत्वपूर्ण माने जा रह हैं,इसकी वजह देश में नोटबंदी और केंद्र सरकार की ओर से शुरू किए गए सुधार कार्यक्रमों के बाद यह पहले चुनाव हैं। चुनावों को लोकसभा 2019 से पहले का सेमीफाइनल भी कहा जा रहा था। आज सबसे ज्यादा लोगों की नजर उप्र पर टिकी हैं,लोग यह देखना चाहेंग कि क्या सपा और कांग्रेस का गठबंधन बिहार की तरह उप्र में नरेंद्र मोदी की लोकप्रियता के आड़े आया है,या नहीं। उधर,उप्र में भाजपा एक्जिट पोल के नतीजों के बाद खासे उत्साह में है।
पांच राज्यों में वोटों की गिनती शुरू
![](https://www.pragamiark.com/park/wp-content/uploads/2017/02/UP-1.jpg)