UP-UK मोदी लहर में सपा सफा, पंजाब कांग्रेस को, मणिपुर,गोवा में कांग्रेस सबसे बड़ी पार्टी

नई दिल्ली,करीब तीन दशक बाद कोई दल तीन सौ से ज्यादा सीटें लेकर यूपी की सत्ता पर काबिज हो रहा है। भाजपा ने उत्तर प्रदेश में इतने बड़े जनादेश के साथ हासिल की है कि उसे 325 सीटें जीतने में सफलता मिली है। किसी दल को 300 से ज्यादा सीटें इससे पहले 1980 में कांग्रेस को 309 सीटें ले सक ी थीं।
यह चुनाव देश भर के लिए खासे महत्वपूर्ण थे, यूपी के साथ यूके में प्रचंड बहुमत हासिल करने से अब राज्यसभा में भाजपा का बहुमत होगा। दूसरी ओर मणिपुर में कांग्रेस फिर सरकार बनाने की स्थिति में है वहां 28 सीटों के साथ वह सबसे बड़ी पार्टी है,तो गोवा में त्रिशंकु विधानसभा क हालात हैं। लेकिन कांग्रेस17 सीटों के साथ सबसे बड़ा दल है।
कहां क्या स्थिति
यूपी
कुल सीटें 403
भाजपा 325
सपा-कांग्रेस 54
बसपा 19
अन्य 05

पंजाब
कुल सीटें 117
कांग्रेस 77
भाजपा ,अकाली 18
आप 20
एलआईपी 2

उत्तराखंड
कुल सीटें 70
भाजपा 57
कांग्रेस 11
अन्य 2

गोवा
कुल सीटेंं 40
भाजपा 13
कांग्रेस 17
अन्य 09
एनसीपी 1

मणिपुर
कुल सीटें 60
कांग्रेस 28
भाजपा 21
अन्य 11
टीएमसी 1

 

उप्र की जीत से भाजपा में लखनऊ से दिल्ली और भोपाल में भी जश्र रहा भाजपा प्रदेश मुख्यालय पर महापौर आलोक शर्मा जश्र में शरीक हुए बाबूलाल के साथ नृत्य किया।    

उततरप्रदेश और उततराखंड में भाजपा करीब तीन चौथाई बहुमत के साथ सरकार बनाने को ह,उसे उप्र में तीन सौ से ज्यादा सीटों पर जीत हासिल हो रही है। जबकि उत्तराखंड में 50 से ज्यादा सीटें उसे मिल रही हैं। पंजाब में कांग्रेस बहुमत के साथ सरकार बना रही है। जबकि गोवा और मणिपुर में सांसे अटकी हुई हैं। अभी दोनों स्थानों पर मुकाबला कांटे का है। तस्वीर साफ होने में समय लग रहा है।
तुष्टिकरण-परिवाद नहीं चला
इधर, भाजपाध्यक्ष अमित शाह ने प्रेस वार्ता कर कहा कि इस चुनाव में जनता ने जातिवाद,परिवारवाद और तुष्टिकरण को नकार दिया है,और परफारमेंस की राजनीति की ओर बढ़ रहा है। उन्होंने मणिपुर और गोवा में भी सरकार बनाने का भरोसा जताया। उन्होंने जीत का उत्साह बढ़ाने वाली बताया है। शाह ने कहा कि इस दावे पर अब मुहर लगाती है कि आजादी के बाद प्रधानमंंत्री नरेंद्र मोदी ही एक ऐसे नेता के रूप में आए हैं जो गरीबों के बारे में सोचते हैं। मोदी उनकी उम्मीदों पर खरे उतर रहे हैं। उन्होंने कहा कि पहली बैठक में किसानों का कर्ज माफ होगा।
अमित शाह ने कहा कि अमेठी और रायबरेली में 10 में से 6 सीट पर बीजेपी को जीत मिली। उन्होंने इसके लिए खासतौर पर वहां की जनता का शुक्रिया अदा किया है।
ईवीएम में हुई गड़बड़ी
बसपा सुप्रीमो मायावती ने बाकायदा पत्रकार-वार्ता कर वोट डाले जाने वाली मशीनों ईवीएम में गड़बड़ी का आरोप लगाते हुए भाजपा को चुनौती दी कि वह अगर ईमानदार है,तो फिर से चुनाव का सामना करने आए और मतपत्रों के साथ चुनाव कराए।
उन्होंने कहा कि बटन कोई सा भी भी दबाओ वोट भाजपा को ही जा रहा है,यह बात चुनाव के दौरान काफी प्रचलित थी। बसपा सुप्रीमो ने आरोप लगाया की वोङ्क्षटग मशीन मैनेज की गई थी। उन्होंने परिणाम चौंकाने वाले बताए।
रावत का इस्तीफा

उधर,उत्तराखंड में कांग्रेस की करारी हार के बाद मुख्यमंत्री हरीश रावत ने राज्यपाल केके पॉल को इस्तीफा सौंप दिया। नतीजे आने के बाद शाम रावत ने राजभवन जाकर राज्यपाल को अपना इस्तीफा सौंपा। पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि आपदा के जख्म हल्के करने के लिए ही मैं उत्तराखंड का सीएम बना था। उन्होंने कहा कि साथ देने के लिए मैं उत्तराखंड की जनता का धन्यवाद करता हूं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *