एक्जिट पोल : उप्र में भाजपा की बनेगी सरकार

नई दिल्ली,पांच राज्यों के चुनाव का मतदान खत्म होने के बाद गुरूवार को विभिन्न एजेंसिंयों द्वारा चुनाव बाद के सर्वेक्षण के नतीजे आना शुरु हो गए हैं। 403 विधानसभा सीटों के साथ राजनीतिक दृष्टि से सबसे महत्वपूर्ण उप्र में कुछ सर्वे भाजपा की सपष्ट बहुमत के साथ सरकार बनने का दावा कर रहे हैं,तो कुछ सर्वे उप्र में त्रिशंकु विधानसभा क बीच भाजपा के सबस बड़े दल के रूप में उभरने की बात कह रहे हैं।
टाइम्स नाउ-वीएमआर के सर्वे ने भाजपा को उप्र में 210 से 230 सीटें एसपी को 110 से 130 सीटें मिलने का अनुमान बताया है। बीएसपी को 67 से 74 सीटें ही मिलने का अनुमान बताया जा रहा है।
सी-वोटर के एग्जिट पोल में भाजपा को गोवा और मणिपुर की सत्ता मिल रही है, जबकि उत्तराखंड में कांग्रेस के साथ उसका करीबी मुकाबला है. यहां एक सीट का हेरफेर किसी भी पार्टी के सत्ता के गणित को बिगाड़ सकता है। इधर,उत्तर प्रदेश के बाद पंजाब में अकाली-भाजपा गठबंधन को महज 9 सीटों पर ही संतोष करना पड़ सकता है। यहां दिल्ली के बाद आम आदमी पार्टी एक बार फिर सबको चौंकाते हुए सरकार बना सकती है।
उत्तर प्रदेश (403 सीटें)
किसका सर्वे भाजपा सपा-कांग्रेस बसपा अन्य
सी-वोटर 155-167 135-147 81-39 8-20
टाइम्स नाऊ 210-230 110-135 67-74 8
न्यूज एक्सप्रेस 185 120 90
एबीपी 164-176 156-169 60-72

इंडिया टुडे 251-279 – 88-112  28-42

बसपा से गठबंधन संभव
इस बीच एग्जिट पोल के नतीजों के बाद अखिलेश यादव ने संकेत दिया है कि अगर परिणामों के बाद जरूरत पडती है तो बीएसपी के साथ गठबंधन किया जा सकता है। लेकिन उन्होंने यह भी साथ में जोड़ा कि 11 मार्च को नतीजे उनके पक्ष में आएंगे। यह बात उन्होंने बीबीसी के साथ चर्चा में कही है। जब अखिलेश से पूछा गया कि बहुमत न मिलने पर सपा की रणनीति क्या रहेगी? तो उनका कहना था कि अगर सरकार के लिए जरूरत पड़ेगी तो राष्ट्रपति शासन कोई नहीं चाहेगा। हम नहीं चाहते कि उप्र को भाजपा रिमोट कंट्रोल से चलाए।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *