पति की संपत्ति पत्नी की ही होगी

नई दिल्ली, पति अगर पत्नी के नाम पर संपत्ति खरीदता है, तो पति की मौत के बाद महिला का ही उस पर अधिकार रहेगा। वह उसका उपयोग अपनी इच्छानुसार कर सकती है। उसकी बेटी तथा दामाद का उस संपत्ति पर कोई दावा नहीं हो सकता है।
दिल्ली की एक अदालत ने यह फैसला सुनाया है। इस तरह का मामला 85 साल की महिला की ओर से दायर किया गया था।
लाजवंती देवी ने संपत्ति का वह हिस्सा वापस मांगा था जो उनकी बेटी और दामाद को वर्ष 1985 में उनके व्यक्तिगत इस्तेमाल के लिए दिया गया था पर वह खाली करने से मना कर रहे थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *