प्रदेश में प्रति व्यक्ति आमदनी 855 रूपए बढ़ी

भोपाल,मध्यप्रदेश के निवासियों की आय में करीब 855 रूपए की वृद्वि हुई है। यह बात सरकार की ओर से पेश किए गए आर्थिक सर्वेक्षण में कही गई है। अब प्रति व्यक्ति आमदनी 72599 रूपए हो गई है।
हालांकि प्रति व्यक्ति आय की दृष्टि से मध्यप्रदेश अभी भी देश के कई राज्यों से पीछे है। लेकिन पिछले साल की तुलना में इसमें हुई वूद्वि करीब 16 फीसदी है,यह सकारात्मक पक्ष माना जा रहा है। आर्थिक सर्वेक्षण में राजस्व संग्रहण बढऩे और प्रति व्यक्ति 18 हजार का कर्ज होने की बात कही गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *