मदन मोहन झा बिहार कांग्रेस के अध्यक्ष और अखिलेश प्रचार समिति के अध्यक्ष नियुक्त

नई दिल्ली, कांग्रेस ने लोकसभा चुनाव से पूर्व बिहार में अगड़ी जातियों का कार्ड खेलते हुए मदन मोहन झा को बिहार इकाई का अध्यक्ष और डॉक्टर अखिलेश प्रसाद सिंह को चुनाव अभियान समिति का प्रमुख नियुक्त किया है। पार्टी के संगठन महासचिव अशोक गहलोत की ओर से जारी बयान के मुताबिक कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने झा और सिंह की नियुक्ति की है । इनके अलावा प्रदेश कांग्रेस कमेटी में चार कार्यकारी अध्यक्ष भी नियुक्त किये गए हैं। अशोक कुमार, कौकब कादरी, समीर कुमार सिंह और श्याम सुंदर को बतौर कार्यकारी अध्यक्ष जिम्मेदारी सौंपी गई है। बिहार प्रदेश कांग्रेस कमेटी की 23 सदस्यीय कार्य समिति और 19 सदस्यीय सलाहकार समिति का भी गठन किया गया है। जबकि आलाकमान AICC के सभी पदाधिकारियों को समिति में स्थाई आमंत्रित सदस्य के तौर पर नियुक्त किया है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *