स्कूलों में घटाया मध्यान्ह भोजन का समय,हाथ धोने के लिए दिए जाने वाला समय ख़त्म

भोपाल,प्रदेश के सरकारी प्रायमरी और माध्यमिक स्कूलों में मध्यान्ह भोजन का समय कम कर दिया है। हाथ धोने के लिए अलग से दिया जाने वाला समय भी इस सत्र से समाप्त कर दिया गया है। पहले मध्यान्ह भोजन 40 मिनट का होता था, जिसमें 30 मिनट लंच और 10 मिनट हैंडवॉश के लिए होता था। […]

छेड़छाड़ के आरोप में उलझे बसपा के प्रदेशाध्यक्ष की छुट्टी मायावती ने प्रदीप अहिरवार को बनाया नया अध्यक्ष

भोपाल, मध्यप्रदेश में बहुजन समाज पार्टी ने प्रदेश अध्यक्ष नर्मदा प्रसाद अहिरवार को अध्यक्ष पद से हटा दिया है। नर्मदा प्रसाद पर महिला द्वारा छेड़छाड़ किए जाने की शिकायत दर्ज कराई थी। इस शिकायत के बाद बसपा सुप्रीमो ने गंभीरता दिखाई और प्रदेश अध्यक्ष को हटाकर प्रदीप अहिरवार को अध्यक्ष बनाया है। मध्यप्रदेश में विधानसभा […]

सरकारी स्कूलों की छात्राएं अब दुपट्टे की जगह पहनेंगी ‘जैकेट’

भोपाल, मध्य प्रदेश के सरकारी स्कूलों के छात्र-छात्राओं की यूनिफॉर्म में बदलाव किया जा रहा है। कक्षा 9वीं से 12वीं तक की छात्राओं के लिए दुपट्टे की जगह जैकेट एवं कक्षा एक से 8वीं तक की छात्राओं के लिए ट्यूनिस, शर्ट के साथ अब लैगिंग्स भी रहेगी। छात्रों की यूनिफॉर्म के कलर में बदलाव किया […]

बाइक और ट्राले की जोरदार भिडंत, हादसे में 4 की मौत

देवास, देवास जिले के सोनकच्छ में एक भीषण सड़क हादसा हो गया, जिसमें चार लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक हादसा इंदौर-भोपाल हाईवे पर कालीसिंध नदी के पुल पर बुधवार-गुरुवार देर रात हुआ है। यहां एक बाइक की ट्राले से जोरदार भिडंत हो गई। जिसमें चार लोगों की मौके पर […]

मध्य प्रदेश में वन माफिया के हौसले बुलंद, छतरपुर वन अमले पर हमला, 8 घायल दो की हालत गंभीर

छतरपुर,मध्य प्रदेश में वन माफियाओं के हौसले बुलंद है, छतरपुर जिले के बड़ा मलहरा वन रेंज की मगरा पिपरिया बीट के अंतर्गत वन भूमि पर बने अवैध निर्माण कार्य की सूचना वन विभाग को लगी। आज सुबह गुरुवार को वन अमला अतिक्रमण हटाने जैसे ही मौके पर गया तो भूमाफियाओं ने वन अमले के ऊपर […]

आईएसएस जोशी दंपत्ति के खिलाफ मनी लांडिंग का मामला दर्ज

भोपाल, भ्रष्टाचार के आरोप में फंसे आईएसएस दम्पत्ति अरविंद व टीनू जोशी के खिलाफ प्रवर्तन निर्देशालय ने एक बड़ा कदम उठाते हुए प्रिवेंनशन ऑफ मनी लॉन्ड्रिंग के तहत केस दर्जकर लिया है। गौरतलब है कि आठ साल पहले जोशी दम्पत्ति के कई ठिकानों पर आयकर विभाग ने बड़ी कार्रवाई को अंजाम देते करोड़ो की बेनामी […]

MP के कई स्थानों पर झमाझम, सुस्त पड़ा मानसून सक्रिय हुआ

भोपाल/इंदौर,लंबे समय से बारिश के लिए तरस रहे प्रदेश वासियों को आखिरकार राहत मिल ही गई। राजधानी में गुरुवार अलसुबह लोग सोकर जागे तो उनका झमाझम बारिश ने स्वागत किया। करीब दो घंटे तक लगातार हुई बारिश ने शहर को तरबतर कर दिया। मौसम विभाग की माने तो अरब सागर में हलचल बढ़ने के साथ […]

किसानों के अटके 1100 करोड,मंडियों में फसल बेचने वाले किसानों को नहीं किया पेमेंट

भोपाल,प्रदेश के करीब सवा लाख से ज्यादा किसानों का 11 सौ करोड़ रुपए का भुगतान नहीं हो पाया है। प्रशासन द्वारा किसानों की मंडियों में चना, मसूर और सरसों की फसल तो ख्ररीद ली लेकिन भुगतान नहीं किया गया। किसान की रकम ऐसे समय में रुकी हुई जबकि उन्हें खाद, बीज और अन्य खेतीबाडी के […]

तीन महिलाओं ने की आत्महत्या

शिवपुरी,जिले के अलग अलग थाना क्षेत्रों में तीन महिलाओं ने आत्महत्या कर ली। पुलिस ने मामले की जांच प्र्रारंभ कर दी है। जानकारी के अनुसार पिछोर थाना क्षेत्र के भिरगवां गांव में सपना लोधी (22)पत्नी सोनू लोधी निवासी भितरगवां ने फांसी लगा ली। पति सोनू लोधी का कहना है कि सुबह 10 बजे वह काम […]

बर्खास्त आईएएस दंपत्ति ने रिश्तेदारों के नाम करोड़ों का कालाधन किया सफेद

नई दिल्ली,मध्यप्रदेश कैडर के बर्खास्त आईएएस दंपत्ति अरविंद जोशी और टीनू जोशी के मामले में एक और बड़़ा खुलासा हुआ है। धनशोधन की मामले की जांच के बाद प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने अब एक अहम खुलासा किया है। जोशी ने भ्रष्टाचार की करीब 7.11 करोड़ रुपये की काली कमाई को सफेद करने के लिए अपने […]