छिंदवाड़ा में अब कोरोना न कोई पॉजीटिव मरीज और ना ही कोई मौत

छिंदवाड़ा, जिले में कोरोना संक्रमण का ग्राफ अब जीरो की तरफ बढ़ने लगा है बुधवार को न कोई पॉजीटिव मिला और न ही किसी की मौत हुई है अलबत्ता जिला अस्पताल में भर्ती मरीजों में से 3 मरीज स्वस्थ हुए है जिनकी छुट्टी कर दी गई है वर्तमान में जिला चिकित्सालय में मात्र 14 कोविड मरीजों का उपचार चल रहा है। अप्रैल और मई माह में कोरोना की सेकेंड बेव का कहर झेल चुका छिंदवाड़ा अब कोरोना मुक्ति की तरफ कदम बढ़ा रहा है और यह मुक्ति तब ही हो सकती है जबकि अनलॉक छिंदवाड़ा में आमजन सावधानी और सतर्कता के साथ रहे हालांकि तीसरी लहर को लेकर बार – बार चेताया जा रहा है।
होम आईसोलेटेड है15 कोविड मरीज
जिला अस्पताल में भर्ती 14 मरीजों के अलावा होम आइसोलेशन में 15 मरीजों का इलाज चल रहा है जिला कोविड कमांड सेंटर के माध्यम से 8 डॉक्टरो की टीम मरीजों का उपचार कर रही है यह सेंटर जिला पंचायत कार्यालय के ई-दक्ष केंद्र में संचालित है सेंटर से बुधवार को होम आईसोलेटेड 15 मरीजों से बात कर फॉलोअप लिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *