सैफ अली खान थे परिणीति चोपड़ा के पहले क्रेश

मुंबई, बॉलिवुड अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा की फिल्म ‘द गर्ल ऑन द ट्रेन’ हाल ही रिलीज हुई और उनके काम को काफी पसंद किया जा रहा है। इसी बीच परिणीति चोपड़ा का वीडियो सामने आया है। जिसमें उन्होंने अपने पर्सनल लाइफ के बारे में कई खुलासे किए हैं। परिणीति चोपड़ा का वीडियो नेटफिलक्स के इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया गया है। जिसमें उन्होंने चैलेंज लिया है। चैलेंज के दौरान परिणीति चोपड़ा ने अपनी पर्सनल लाइफ से जुड़ी कई बातों को फैंस के साथ शेयर किया। परिणीति चोपड़ा से पूछा जाता है कि उन्होंने आखिरी मैसेज किसे किया था, इस पर वह जवाब देते हुए कहती हैं कि अपनी मैनेजर नेहा को मैसेज किया था। परिणीति आगे बताती हैं कि 18 साल की उम्र में उन्होंने पहली बार किस किया था। परिणीति चोपड़ा ने अपनी पहले डेट के बारे में खुलासा करते बताया, ‘मैं कभी डेट पर नहीं गई। हम घर पर मिलते थे और क्वालिटी टाइम स्पेंड करते थे। मूवी देखते और खाना ऑर्डर करके साथ में खाते थे।’ परिणीति चोपड़ा ने बताया कि सैफ अली खान उनके पहले क्रश हैं। परिणीति चोपड़ा की फिल्म ‘द गर्ल ऑन द ट्रेन’ डिजिटल प्लेटफॉर्म पर रिलीज हुई थी। रिभू दासगुप्ता के निर्देशन में बनी इस फिल्म में परिणीति चोपड़ा के अलावा अदिति राव हैदरी, कीर्ति कुल्हारी और अविनाश तिवारी महत्वपूर्ण भूमिका में हैं।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *