भोपाल, मध्यप्रदेश में कोरोना का संक्रमण खत्म होने की स्थिति में था, लेकिन पिछले कुछ दिनों से यह धीरे-धीरे बढऩे लगा है। मध्यप्रदेश के दो बड़े शहर भोपाल और इंदौर डेंजर जोन बनते जा रहे हैं। पिछले 10 दिनों की बात करें तो दोनों जिलों में नए संक्रमितों की संख्या दोगुनी से अधिक हो गई है। यदि दोबारा से संक्रमण ने रफ्तार पकड़ ली तो मध्यप्रदेश में दोबारा लॉकडाउन की स्थिति देखने को मिल सकती है। इसलिए सोशल डिस्टेंसिंग के नियमों का पालन करें।
मध्यप्रदेश में संक्रमण की रप्तार बढऩे लगी है। मध्य प्रदेश में बीते 24 घंटों में प्रदेशभर में कोरोना के 241 नए संक्रमित मिले हैं। इसके बाद प्रदेश में अब कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 258574 हो गई है। वहीं, संक्रमण से मरने वालों की संख्या 3844 पहुंची है। अब तक 607479 को लगी कोरोना वैक्सीन। 10 फरवरी को नए संक्रमित मिल रहे थे, उनकी संख्या 150 से कम थी। इसके बाद रफ्तार बढऩे लगी और यह संख्या 250 के पार पहंच गई है। हर दिन करीब 10 से 12 संक्रमित बढ़ते जा रहे हैं। इस दौरान सबसे ज्यादा नए संक्रमित इंदौर शहर में बढ़े हैं, यहां 10 फरवरी को नए संक्रमित हर दिन करीब 40 से नीचे मिलने लगे थे, लेकिन अचानक 90 के आसपास संख्या पहुंच गई। इसके अलावा भोपाल में भी संक्रमितों की संख्या हर दिन 20 से 40 के बीच आ रही थी, लेकिन अब इसने रफ्तार पकड़ी और संख्या 70 के आसपास पहुंच गई है। जो चिंता का विषय है। यदि कोरोना संक्रमण ने एक बार फिर रफ्तार पकड़ ली तो मध्यप्रदेश में फिर मुश्किल हालातों का सामना करना पड़ सकता है।
राजधानी भोपाल अब भी दूसरे नम्बर पर
राजधानी भोपाल में कोरोना के 24 घंटों के दोरान 48 नए मामले सामने आए। इसके बाद शहर में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 4462 हो गई है। शहर में अब तक कोरोना के 618 संक्रमित अपनी जान गवा चुके हैं। राहत की बात ये है कि, इनमें से 42318 लोग अब तक स्वस्थ हो चुके हैं। जबकि, शहर में अब भी 526 एक्टिव केसेज हैं। आर्थिक राजधानी इंदौर में बीते 24 घंटों के दौरान 95 नए पॉजिटिव केस सामने आए हैं। इसके बाद शहर में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 58364 हो गई है। जबकि, यहां संक्रमण का शिकार होकर अब तक 927 लोग जान गवां चुके हैं। इंदौर में 57002 लोग स्वस्थ होकर अपने घर जा चुके हैं। अभी कुल 435 एसेटिव केस हैं।