फिल्म “राधेश्याम” में बर्फबारी में चलते नजर आएंगे प्रभास

मुंबई, ‎प्रभास अ‎भिनीत फिल्म ‘राधे श्याम’ का एक छोटा प्री-टीजर मेकर्स ने जारी कर ‎दिया है। इसमें प्रभास की कुछ अच्छी झलक दिखाई गई है। टीजर में प्रभास की ब्लॉकबस्टर हिट “बाहुबली” के लुक से शुरुआत होती है और “साहो” तक खत्म। इसके बाद उन्हें शाम को हल्की बर्फबारी के बीच चलते हुए दिखाया गया है, जिसमें सभी चीजें बेहद प्यारी दिख रही हैं। माना जा रहा है ‎कि फिल्म की पहली घोषणा के बाद से प्रशंसक पैन-इंडिया स्टार प्रभास को फिल्म में खूबसूरत अदाकारा पूजा हेगड़े के साथ रोमांस करते देखने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। लगभग एक दशक के बाद प्रभास को रोमांटिक भूमिका निभाते हुए देखना दिलचस्प होगा। “राधेश्याम” एक बहुभाषी फिल्म होगी जो राधा कृष्ण कुमार द्वारा निर्देशित और गुलशन कुमार व टी-सीरीज द्वारा प्रस्तुत होगी। यह यूवी क्रिएशंस द्वारा निर्मित है। फिल्म में प्रभास और पूजा हेगड़े मुख्य भूमिकाओं में हैं, जबकि सचिन खेडकर, प्रियदर्शी, भाग्यश्री, मुरली शर्मा ने प्रमुख भूमिकाओं में हैं। फिल्म भूषण कुमार, वामसी और प्रमोद द्वारा निर्मित है। बता दें ‎कि प्रभास को आखिरी बार ‎फिल्म “डार्लिग” में लवर बॉय के अवतार में देखा गया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *