बिंदास अदाकारा कंगना रनौत मैक्सिको के आईलैंड टुलुम में मना रहीं छुटियाँ

मुंबई,बॉलीवुड की बिंदास बाला और पंगा क्वीन के नाम से प्रसिद्ध कंगना रनौत सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहती हैं। सोशल मीडिया पर वह अक्सर अपने बयानों के चलते चर्चा में रहती हैं। हाल ही में किसान आंदोलन को लेकर अपने बयानों को लेकर चर्चा में आईं कंगना ने आज एक ऐसी तस्वीर शेयर की है, जिसने सोशल मीडिया पर गदर मचा दिया है। कंगना ने साड़ी-सूट छोड़ बिकिनी में एक बोल्ड तस्वीर शेयर की है, जिसके चलते वह फिर से सुर्खियों में हैं। कंगना रनौत ने सोशल मीडिया पर एक तस्वीर शेयर की है, जिसमें वह रेड बिकिनी में नजर आ रही हैं। इंस्टाग्राम पर फोटो शेयर करते कैप्शन में लिखा, ‘गुड मॉर्निंग दोस्तों। मैं अपनी जिंदगी में जिस सबसे एक्साइटेड जगह पर गई हूं, वह मैक्सिको है। खूबसूरत, लेकिन एक अप्रत्याशित जगह। मैक्सिको के छोटे से आईलैंड टुलुम से एक तस्वीर।’ उनकी इस तस्वीर को खूब लाइक और शेयर किया जा रहा है।
फोटो में कंगना रेड बिकिनी पहने बीच पर बैठी हुई दिख रही हैं। वह कैमरे की तरफ अपना बैक करके बैठी नजर आ रही हैं। कंगना की इस तस्वीर पर फैन्स रिएक्शन दे रहे हैं, जहां एक तरफ फैंस कंगना की तारीफ कर रहे हैं। वहीं, दूसरी तरफ ट्रोल्स की भी कमी नहीं है। कुछ यूजर्स ने कंगना की फोटो पर कमेंट कर उनके नकली झांसी की रानी कहा तो कुछ ने यह तक पूछ लिया कि उनके कपड़े कहां हैं? इससे पहले कंगना ने ट्विटर पर अपना न्यू ईयर प्लान बताया था। उन्होंने मां के साथ अपनी एक फोटो पोस्ट कर कैप्शन में लिखा था कि कुछ साल पहले मैंने माताजी के साथ काशी विश्वनाथ जी के दर्शन किए, मैंने सात ज्योतिर्लिंग के दर्शन किए हैं, मैं चाहती हूं कि 2021 में केदारनाथ जाकर मेरे आठ ज्योतिर्लिंग के दर्शन हो जाएं, अगले साल मैं पुरी जगन्नाथ भी जाना चाहती हूं और आप?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *