अजय देवगन की फिल्म ‘मैदान’ अगले साल 15 अक्टूबर को की जाएगी रिलीज

मुंबई, बॉलीवुड स्टार अजय देवगन पिछले काफी समय से अपनी फिल्मों को लेकर लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं। अजय देवगन की फिल्म ‘मैदान’ पाइपलाइन में हैं, कोरोना की वजह से फिल्म की शूटिंग बीच में रोकनी पड़ी। अब इस फिल्म की नई रिलीज डेट सामने आई है। अजय देवगन ने बताया कि यह फिल्म अगले साल 2021 में दशहरा के अवसर पर रिलीज होगी। अजय देवगन ने ट्वीट कर रिलीज डेट से भी पर्दा उठा दिया है। अजय देवगन ने ट्वीट कर बताया कि फिल्म की नई रिलीज डेट 15 अक्टूबर 2021 होगी। अगले साल 15 अक्टूबर को दशहरा है।
फिल्म निर्माताओं ने लगभग 11 महीने बाद इस फ‍िल्‍म की रिलीज डेट रखी है, ऐसे में अंदाजा लगाया जा सकता है कि व‍ह सेफ गेम खेलना चाहते हैं। कोरोना वायरस ने जो माहौल बिगाड़ा है उसे ठीक होने में अभी वक्‍त लगेगा। अजय देवगन की यह फ‍िल्‍म बहुत बड़े स्‍केल पर रिलीज होगी। फिल्म निर्माताओं ने इसे चार भाषाओं में र‍िलीज करने का निर्णय लिया है। यह फिल्म हिंदी के साथ-साथ तमिल, तेलुगू और मलयालम भाषा में भी रिलीज की जाएगी। फिल्म ‘मैदान’ में अजय देवगन लीड रोल निभा रहे हैं। फिल्म में वह फुटबॉल कोच की भूमिका में नजर आएंगे। यह फिल्म बायोपिक नहीं है, इसमें टीम व खेल से जुड़ी चीजें फैंस को देखने को मिलेगी। अजय देवगन के अलावा प्रियामणि, गजराव राव और बोमन ईरानी मुख्य किरदारों में हैं।
बॉलीवुड अभिनेता अजय देवगन अपनी फिल्म ‘दे दे प्यार दे’ की वजह से मुश्किलों में पड़ गए हैं। दरअसल, इस फिल्म के पोस्टर में दिखाया गया सीन मूवी में नहीं दिखा, जिससे नाराज होकर दर्शक ने कंज्यूमर कोर्ट में अजय देवगन सहित फिल्म निर्माता निर्देशक और सिनेमाघर संचालक के खिलाफ शिकायत कर दी है। अब कंज्यूमर कोर्ट ने अजय देवगन को नोटिस भेजा है। अजमेर के निवासी तरुण अग्रवाल ने कंज्यूमर कोर्ट में हलफनामा पेश कर बताया कि पिछले साल दे दे प्यार दे रिलीज होकर सिनेमाघरों में दिखाई गई है। फिल्म के प्रमोशन और विज्ञापन में अभिनेता अजय देवगन कार के बोनेट पर पैर स्ट्रेच करके स्टंट करते हुए दिखाई दिए। इस सीन का विभिन्न माध्यम से प्रचार-प्रसार किया गया। सिनेमाघर के सामने भी इसका पोस्टर लगाया गया था, लेकिन यह सीन फिल्म में नहीं था। वर्कफ्रंट की बात करें तो अजय देवगन इसके अलावा फिल्म भुज में नजर आने वाले हैं और सूर्यवंशी में भी गेस्ट रोल में नजर आएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *