गुड्डू भैया की बहन ‘डिंपी’ का यह अवतार देख कर आप रह जायेगे दंग

मुंबई,अमेजन प्राइम की वेब सीरीज मिर्जापुर के डायलॉग और कलाकार दोनों ही दर्शकों को खूब पसंद आ रहे हैं। फिर चाहे वह कालीन भैया का किरदार निभाने वाले पंकज त्रिपाठी हों या फिर रॉबिन का किरदार निभाने वाले प्रियांशु पेनयुली, सभी कलाकार दर्शकों के दिलों पर अपनी छाप छोड़ने में कामयाब रहे। मिर्जापुर की दोनों सीरीज में ऐसा ही एक कैरेक्टर है गुड्डू भैया की बहन डिंपी का। सीरीज में यह किरदार निभाया है एक्ट्रेस हर्षिता गौर ने।
मिर्जापुर की दोनों ही सीरीज में बेहद सीधी दिखने वाली लड़की और गुड्डू भैया की बहन डिंपी का किरदार निभाने वाली हर्षिता गौर इन दिनों काफी चर्चा में हैं। हर्षिता गौर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। जिसमें उनका बोल्ड अवतार और ट्रांसफॉर्मेशन सुर्खियां बटोर रहा है। इन तस्वीरों में हर्षिता का बोल्ड अवतार देखने को मिल रहा है। जहां कुछ में वह टॉपलेस होकर पानी के बीच पोज देती दिख रही हैं। मिर्जापुर में सलवार सूट में बेहद सिंपल सी दिखने वाली, हर्षिता इन तस्वीरों में ग्लैमरस अवतार में दिखाई दे रही हैं। जिसे देखने के बाद उनके फैन भी यकीन नहीं कर पा रहे हैं कि ये मिर्जापुर की डिंपी हैं। बता दें ‎कि बीते दिनों ही अमेजन प्राइम की वेब सीरीज मिर्जापुर का दूसरा सीजन रिलीज हुआ, जिसकी हर तरफ खूब चर्चा हो रही है। दर्शकों के बीच मिर्जापुर 2 की जबरदस्त धूम देखने को मिली।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *