नए कृषि कानून से किसानों को नुकसान नहीं फायदा ही होगा -पीएम मोदी

कच्छ,प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज फिर से विपक्ष को आड़े हाथों लिए उन्होंने कच्छ से एक बार फिर दिल्ली में आंदोलन कर रहे किसानों को भरोसा दिलाया कि नए कृषि कानून से उन्हें नुकसान नहीं बल्कि फायदा होगा। उन्होंने कहा किसानों का हित ही भारत सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। कच्छ के मांडवी में डिसेलिनेशन प्लांट और विश्व के सबसे बड़े अल्ट्रा मेगा हाइब्रिड रिन्यूएबल एनर्जी पार्क का शिलान्यास करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि विपक्ष किसानों को भड़का कर अपनी राजनीतिक रोटियां सेंक रहा है। पीएम मोदी ने कहा कि सरकार किसानों की मुश्किलें दूर कर उनके विकास के लिए काम कर रही है। किसानों की आय बढ़े, इस दिशा में सरकार कार्यरत है। किसानों की सभी आशंकाओं के निराकरण के लिए सरकार 24 घंटे तैयार है। लेकिन नए कृषि कानूनों के नाम पर विपक्ष किसानों को डरा रहा है। मोदी ने विपक्ष पर किसानों को गुमराह करने का आरोप लगाते हुए कहा कि कृषि सुधारों की मांग कई सालों से की जा रही है और सरकार ने किसानों के हित में नए कानून बनाए हैं। नए कृषि कानूनों से देश के किसानों की आय बढ़े और उन्हें विकल्प मिलेंगे। कच्छी भाषा में भाषण की शुरुआत करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि कच्छ पूरे देश की पहचान है और यहां आकर शरीर में एक नई ऊर्जा का संचार होता है। आज सरदार पटेल की पुण्यतिथि के अवसर पर कच्छ में विश्व का सबसे बड़ा रिन्यूएबल एनर्जी पार्क का शिलान्यास करने सरदार पटेल के सपने जल्द साकार होंगे। 2001 के विनाशकारी भूकंप को याद करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि उस वक्त कच्छ में लोगों के घर टूट गए थे, लेकिन उनका मनोबल नहीं टूटा। भूकंप ने कच्छ को पूरी तरह से बर्बाद कर दिया था। इसके बावजूद आज पर्यटन क्षेत्र में कच्छ की अनोखी पहचान है। उन्होंने कहा कि कच्छ का सफेद रेगिस्तान देखने बड़ी संख्या में देशी-विदेशी पर्यटक यहां आते हैं। कच्छ के लोगों ने समूचे देश को आत्मनिर्भर बनने की प्रेरणा दी है। पीएम मोदी ने 118 साल पुरानी एक घटना को याद करते हुए कहा कि उस वक्त अहमदाबाद में एक प्रदर्शनी सूर्य तापयंत्र पेश किया गया था। संयोग से वह भी 15 दिसंबर का दिन था और आज भी 15 दिसंबर है जब कच्छ में हाईब्रिड रिन्यूएबल एनर्जी पार्क का शिलान्यास किया गया है। इस एनर्जी पार्क पर 1.50 लाख करोड़ रुपए निवेश होगा और इससे 1 लाख लोगों को रोजगार मिलेगा। उन्होंने कहा कि 1 एनर्जी पार्क की स्थापना 9 करोड़ वृक्ष लगाने के बराबर है। एनर्जी पार्क से सीमा की सुरक्षा बढ़ेगी। पीएम मोदी ने कहा कि एक समय था जब शाम को बिजली नहीं मिलती थी। लेकिन अब गुजरात के प्रत्येक शहर में 24 घंटे बिजली उपलब्ध है। गुजरात ने सस्ती बिजली प्राप्त करने में बड़ी उपलब्धि हासिल की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *