भोपाल में ओबीसी महिला जबकि इंदौर, जबलपुर, रीवा और सिंगरौली में महापौर सामान्य वर्ग का होगा

भोपाल, प्रदेश में निकाय चुनाव के लिए महापौर और नगर पालिका एवं परिषदों के अध्यक्ष पदों के लिए बुधवार को राजधानी भोपाल में आरक्षण की प्रक्रिया चल रही है। पहले चरण में 16 नगर निगमों के महापौर पद की आरक्षण की प्रक्रिया पूरी की गई। जिसमें से इस बार भोपाल महापौर का पद अन्य पिछड़े वर्ग की महिला के लिए आरक्षित रखा गया है। जबकि इंदौर, जबलपुर, रीवा एवं सिंगरौली महापौर के पद सामान्य हैं।
मुरैना नगर निगम महापौर इस बार अनुसूचित जाति की महिला के लिए आरक्षित है। इसी तरह भोपाल एवं खंडवा महापौर अन्य पिछड़े वर्ग की महिला के लिए आरक्षित है। जबकि सतना एवं रतलाम महापौर का पद पिछड़े वर्ग के लिए आरक्षित हैं। 16 नगर निगमों में से आठ नगर निगम भोपाल, खंडवा, मुरैना
बुरहानपुर, देवास, कटनी, सागर और ग्वालियर के महापौर पद महिलाओं के लिए आरक्षित हैं। महापौर के चार पद अन्य पिछड़ा वर्ग, दो पद अनुसूचित जाति, एक पद अनुसूचित जनजाति और 9 पद सामान्य के लिए हैं। जिनमें से पांच महापौर पद सामान्य महिलाओं के लिए हैं।
भोपाल अपिव (महिला)
खंडवा अपिव (महिला)
सतना अपिव
रतलाम अपिव
उज्जैन अजा
मुरैना अजा (महिला)
छिंदवाड़ा अजजा
इंदौर अनारक्षित
जबलपुर अनारक्षित
रीवा अनारक्षित
सिंगरौली अनारक्षित
बुरहानुपर अनारक्षित (महिला)
देवास अनारक्षित (महिला)
कटनी अनारक्षित (महिला)
सागर अनारक्षित (महिला)
ग्वालियर अनारक्षित (महिला)
प्रदेश में कुल निकाय
गर निगम 16
नगर पालिकाएं 99
नगर परिषद 292

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *