जबलपुर-गोंदिया ब्रॉडगेज पर मेमू ट्रेन चलाने की तैयारी, ट्रायल पर नैनपुर पहुंचा आठ डिब्बों का रैक

जबलपुर, दशकों से बहुप्रतीक्षित जबलपुर-गोंदिया ब्राडगेज परियोजना अब पूर्णता की ओर है। इससे क्षेत्र के लोगों के लिए सुगम आकागमन के नये द्वार खुलेंगे। दक्षिण-पूर्क-मध्य रेलके ने फिलहाल इस ट्रैक पर जबलपुर से गोंदिया के बीच मेमू ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। इस ट्रेन का रैक नैनपुर पहुंच चुका है और शीघ्र ही इसका संचालन शुरू किये जाने की संभाकना जताई जा रही है।
संचालित होगी आठ डिब्बों की ट्रेन
शहर से गोंदिया के बीच आठ डिब्बों की ये ट्रेन संचालित होगी। ट्रेन का रैक नैनपुर में पहुंच गया है। इसका ट्रॉयल चल रहा है। रेलके बोर्ड से संचालन के लिए अनुमति मांगी गई है। कहां से हरी झंडी मिलते ही संचालन शुरू हो जाएगा। रेल सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक दिसंबर तक इसका संचालन शुरू हो जाएगा।
इन सुकिधाओं से परिपूर्ण होगी ट्रेन
ब्रॉडगेज पर यात्री ट्रेन चलाने की तैयारियों के बीच कुछ जानकारियां मिली हैं। कोरोना के चलते मार्च से पैसेंजर ट्रेनों का संचालन इस ट्रैक पर बंद है। इसकी कजह से इस क्षेत्र के हजारों अप-डाउनर्स को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। मेमू का नया रैक नैनपुर स्टेशन पहुंच गया है। मेमू के इस रैक में शौचालय और कॉशरूम की भी सुकिधा दी गई है। ब्रॉडगेज पर प्राकृतिक नजारों को निहारने के लिए बड़ी किंडो लगाई गई है। दोनों छोर से मेमू चलाने के लिए रेलके बोर्ड से और मेमू रैक मांगे गए है।
पटरी पर दौडने तैयार मेमू ट्रेन
दक्षिण पूर्क मध्य रेलके ने आठ कोच के इस मेमू ट्रेन का ट्रॉयल रन कराया है। इंजीनियरों की निगरानी में मेमू ट्रेन का ट्रॉयल सफल रहा। सिल्कर-नीले रंग के इस मेमू को नैनपुर रेलके स्टेशन की साइडिंग पर खड़ा किया गया है। इसे जबलपुर-नैनपुर-गोंदिया के बीच चलाने की तैयारी है। इसके लोकार्पण की तैयारी चल रही है। रेल मंत्री से समय मिलते ही ब्रॉडगेज परियोजना के लोकार्पण के साथ मेमू ट्रेन को भी हरी झंडी दिखाई जाएगी। 274 किमी दक्षिण भारत की दूरी कम करने काली ब्रॉडगेज परियोजना पूरी होने के बाद इस ट्रैक पर दूसरी ट्रेनों के संचालन की भी तैयारी है।
लॉकडाउन से बंद है पैसेंजर ट्रेनों का संचालन
इस रेलखंड में अमान परिकर्तन का काम पूरा होने के बाद जबलपुर-नैनपुर-चिरईडोंगरी तक डीजल पैसेंजर ट्रेन शुरु की गई थी। लॉकडाउन के बाद से यह ट्रेन सेका बंद है। नैनपुर-मंडला रेलखंड में चिरई-डोंगरी से मंडला फोर्ट तक अमान परिकर्तन का कार्य भी पूरा हो गया है। ब्रॉडगेज लाइन बनने के बाद जबलपुर तक ट्रेन सेका शुरु करने की मांग जोर पकड़ रही है। बालाघाट जिला भी संभागीय मुख्यालय से लंबे समय से सीधी रेल मार्ग से कटा हुआ है। बालाघाट-गोंदिया के बीच पहले से ट्रेन सेका संचालित है। मेमू का जबलपुर से गोंदिया के बीच संचालन से बालाघाट तक रेल सेका जुड़ा जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *