रश्मि देसाई ने स्वीमिंग पूल में कराया फोटोशूट

मुंबई, सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहने वाली एक्ट्रेस रश्मि देसाई इस समय अपनी कुछ फोटोज की वजह से खबरों में बनी हुई हैं। एक्ट्रेस ने अपना नया फोटोशूट करवाया है। फोटोशूट की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की हैं। फोटोज में रश्मि ने पिंक कलर की बिकनी पहनी हुई है। इससे पहले रश्मि को इतने बोल्ड अंदाज में नहीं देखा गया है, ये देखते हुए फैन्स भी अब हैरान रह गए हैं। वे एक्ट्रेस के इस ग्लैमरस अंदाज की तारीफ करते नहीं थक रहे हैं। कुछ ही घंटो में इन तस्वीरों ने सोशल मीडिया पर धूम मचा दी है। रश्मि की इन फोटोज में उन्होंने बिकनी तो पहन रखी है, लेकिन उसके ऊपर ग्रे कलर का श्रग भी डाल लिया है। अब इन तस्वीरों को देख ये उनका यूनिक अंदाज ही कहा जा सकता है।
वैसे हाल ही में रश्मि देसाई ने अपनी मां संग भी एक फोटोशूट करवाया था। उन्होंने अपनी मां संग कई खूबसूरत फोटोज शेयर की थी। मां-बेटी की उस केमिस्ट्री को काफी पसंद किया गया था। वर्क फ्रंट पर रश्मि देसाई को पिछली बार नागिन 4 में देखा गया था। शो में उनका रोल तो काफी कम समय के लिए देखने को मिला, लेकिन उनकी एक्टिंग ने सभी का दिल जीत लिया। एक्ट्रेस ने पिछले साल बिग बॉस शो में भी फाइनल तक का सफर तय किया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *