मुंबई,बॉलीवुड अभिनेता शाहिद कपूर आजकल अपनी आगामी फिल्म ‘जर्सी’ में व्यत हैं। शाहिद और मृणाल ठाकुर ने अपनी आगामी फिल्म ‘जर्सी’ के उत्तराखंड शेड्यूल को पूरा कर लिया है। शाहिद तेलुगू फिल्म ‘जर्सी के हिंदी रीमेक के लिए खूब मेहनत कर रहे हैं। वह इस फिल्म में एक क्रिकेटर की भूमिका में दिखेंगे। यह तेलुगू फिल्म ‘जर्सी’ की रीमेक है।
शाहिद ने एक ट्वीट करते हुए लिखा, ‘जर्सी का एक और शेड्यूल खत्म हो गया है। मैं उत्तराखंड सरकार का धन्यवाद देना चाहता हूं जो उन्होंने हमें राज्य के कई खूबसूरत स्थानों में अपनी फिल्म के शेड्यूल को सुरक्षित रूप से शूट करने दिया और हमने इसे सफल तरीके से पूरा कर लिया है। जर्सी का निर्देशन गौतम तिन्नानाउरी कर रहे हैं. इस फिल्म के तेलुगू वर्जन का भी निर्देशन गौतम ने ही किया है
शाहिद की वो फिल्में जो नहीं हुईं रिलीज
अभिनेता शाहिद कपूर ने इश्क विश्क फिल्म से बॉलीवुड इंडस्ट्री में प्रवेश किया था।
बॉलीवुड इंडस्ट्री में कई बार ऐसा होता है जब स्टार्स फिल्म तो साइन कर लेते हैं लेकिन रिलीज नहीं हो पाती है। ऐसा ही इतिहास कुछ शाहिद के साथ भी रहा है। शाहिद ने ऐसी साम फिल्में की हैं जो रिलीज ही नहीं हो पाई।
हीर रांझा- साबिर खान 2010 में शाहिद और दीपिका पादुकोण को लेकर हीर रांझा फिल्म बना रहे थे। इस फिल्म को लेकर साबिर खान ने कहा था कि उन्होंने शाहिद और दीपिका को कास्ट कर लिया है। इसके बाद भी फिल्म का कोई पता नहीं चला।
यहां के हम सिंकदर नाम की फुटबॉल पर आधारित इस फिल्म में शाहिद कपूर के साथ जॉन अब्राहम को कास्ट किया गया था। फिल्म का निर्देशक अहमद खान करने वाले थे पर बाद में खेलों को लेकर लोकप्रियता कम हो गई है, यह कहकर इस प्रोजेक्ट को डब्बा बंद कर दिया गया।
भावेश जोशी के बाद विक्रमादित्या मोटवानी ने शाहिद कपूर को फिल्म के लिए कास्ट किया था। शाहिद ने खुद इस बात की जानकारी दी थी वह इस फिल्म के हिस्सा हैं और इसमें अनुराग कश्यप विलेन का किरदार निभाने वाले हैं। फिल्म की कहानी एक फिल्म डायरेक्टर के ईद-गिर्द बुनी गई थी जो एक अभिनेता की पत्नी को किडनैप कर लेता है लेकिन बाद में यह फिल्म फ्लोर पर ही नहीं जा सकी थी।
कहीं तो मिलेगी- शाहिद कपूर ने डेब्यू फिल्म इश्क विश्क से पहले कहीं तो मिलेगी फिल्म साइन की थी। इसका निर्देशन बॉबी खान करने वाले थे। फिल्म के लिए दो और न्यूकमर को कास्ट किया गया था। इसकी शूटिंग दक्षिण अफ्रीका में होनी थी। बाद में इस प्रोजेक्ट को भी बंद कर दिया गया।
चारुलता- संजय लीला भंसाली की बहन और डायरेक्टर बेला सहगल, शाहिद कपूर और रानी मुखर्जी को लेकर चारुलता नाम की फिल्म बनाना चाहती थी। रानी ने ‘दिल बोले हड़िप्पा’ के बाद इस फिल्म के बारे में बताया था लेकिन बाद में पता नहीं फिर ऐसा क्या हुआ इस फिल्म की कोई चर्चा ही नहीं हुई।
डायरेक्टर प्रियदर्शन कॉमेडी जॉनर की फिल्में बनाने के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने अपनी एक फिल्म के लिए अजय देवगन और शाहिद कपूर को कास्ट किया था। ये फिल्म किसी कारण से बंद हो गई लेकिन बाद में अजय और शाहिद की जोड़ी शिखर में नजर आई थी।
डायरेक्टर सुनील दर्शन 2004 में एक फिल्म बनाने की योजना बना रहे थे। इसके लिए उन्होंने शाहिद कपूर और करीना कपूर को कास्ट भी कर लिया था। बाद में फिल्म बंद हो गई लेकिन इसके पीछे की वजह का अब तक खुलासा नहीं हो पाया।
शाहिद और मृणाल ‘ ने फिल्म जर्सी’की उत्तराखंड में पूरी की शूटिंग