रकुल प्रीत “केयर नी करदा” गाने पर रैप करती नजर आईं

मुंबई,राजकुमार राव और नुसरत भरूचा की फिल्म “छलांग” का गाना “केयर नी करदा” सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। फिल्म “छलांग” में यो यो हनी सिंह का यह गाना फैन्स को काफी पसंद आ रहा। इस गाने में राजकुमार राव रैप गाते दिख रहे हैं। हाल ही में रकुल प्रीत सिंह का रैप का एक वी‎डियो सामने आया है, ‎जिसमें वह “केयर नी करदा” गाने पर रैप करती नजर आ रही हैं। रकुल प्रीत सिंह का शानदार रैप वाला यह वीडियो सुर्खियों में है। इस वीडियो को शेयर करते हुए रकुल प्रीत ने अर्जुन कपूर को उन्हें नॉमिनेट करने के लिए थैक्स कहा है। इससे पहले अर्जुन ने भी इस रैप का इमोशनल वर्जन और लाउड ऐक्टिंग करते हुए वीडियो शेयर किया है। दोनों के वीडियो को फैन्स काफी पसंद कर रहे हैं। बता दें कि दोनों निर्देशक काश्वी नायर की डेब्यू फिल्म में साथ-साथ नडर आनेवाले हैं। यह एक क्रॉस-बॉर्डर लव स्टोरी है। बता दें ‎कि हाल ही में सुशांत सिंह राजपूत केस की जांच के दौरान ड्रग्स मामले में रकुल प्रीत सिंह का भी नाम सामने आया था। एनसीबी ने रकुल प्रीत को समन भेजा था, जिसके बाद उनसे घंटों ड्रग्स केस में पूछताछ भी हुई थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *