वेब सीरीज “मिजार्पुर 2” में कास्ट किये आने से भावुक हैं अमिका शैल

मुंबई, गायिका व अभिनेत्री अमिका शैल को आगामी वेब सीरीज “मिजार्पुर 2” में कास्ट ‎किया गया है। शो में अपनी कास्टिंग की पुष्टि होने पर उन्होंने अपने भावुक पल को साझा ‎किया है। उन्होंने कहा ‎कि “मिजार्पुर” में मेरे शामिल होने की पुष्टि की खबर सुनने के बाद मैं भावुक हो गई थी। मैंने 2018 में इसका पहला सीजन एक देखा था और दुनिया भर के लाखों प्रशंसकों की तरह ही इसका भरपूर आनंद लिया। हालांकि, शो का हिस्सा बनना जादुई है। सेट पर मेरा पहला दिन उत्साहित करने वाला था, खासकर तब, जब मैंने कालीन भैया (पंकज त्रिपाठी), गुड्डू (अली फजल) और मुन्ना को देखा था।” उन्होंने आगे कहा ‎कि एक गायिका का चरित्र निभाना मेरे लिए स्वाभाविक है, यह एक सपना सच होने जैसा था। मुझे स्टार कास्ट और क्रू टीम के साथ काम करना पसंद आया। मैंने पंकज जी को अभिनय करते हुए देख बहुत कुछ सीखा है, क्योंकि वह कुछ भी बहुत वास्तविक तरीके से करते हैं। एक कलाकार के तौर पर उनका नजरिया अद्भुत है। मुझे विश्वास है कि सर्वशक्तिमान ने पहले ही इस साल मेरे लिए एक अच्छी दिवाली की योजना बनाई थी। बता दें ‎कि उन्होंने नौ साल की उम्र में रियलिटी शो ‘लिटिल चैंप्स’ में एक गायिका के रूप में अपनी यात्रा शुरू की। इसके बाद उन्होंने अभिनय में कदम रखा और मैडम सर, लाल इश्क, अभय, बालवीर रिटर्न्‍स, और उड़ान जैसी टेलीविजन सीरीज में काम किया। उन्होंने आगे कहा ‎कि “एक महीने के भीतर मेरे दो शो और एक फिल्म का प्रीमियर हो रहा है। “गंदी बात 5” (वेब सीरीज) ने अच्छा प्रदर्शन किया है और अब मैं “मिजार्पुर 2″ रिलीज होने वाली है। इसके बाद ‘लक्ष्मी बॉम्ब’ आएगा। मगर, ‘मिजार्पुर 2’ मेरे लिए यादगार है, क्योंकि मैंने शो में एक गायिका का किरदार निभाया है, जिसका मुन्ना भैया अपहरण कर लेता है।” बता दें ‎कि करण अंशुमन और पुनीत कृष्णा द्वारा निर्मित शो के दूसरे सीजन में ईशा तलवार, विजय वर्मा, कुलभूषण खरबंदा, राजेश तैलंग, मेघना मलिक भी हैं। इस शो में अमिका एक गायिका की भूमिका में हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *