सीएम निवास पर रावण दहन का कार्यक्रम हुआ

भोपाल,विजयादशमी के अवसर पर आज मुख्यमंत्री निवास परिसर में रावण दहन किया गया। प्रतीक स्वरूप हुए कार्यक्रम में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, मुख्यमंत्री चौहान की धर्मपत्नी श्रीमती साधना सिंह भी पहुंचे। इस अवसर पर मुख्यमंत्री निवास कार्यालय का सुरक्षा स्टाफ उपस्थित था। उनके पुत्र कार्तिकेय सिंह और कुणाल सिंह ने रावण के पुतले पर कमान से तीर चलाया इसके पश्चात रावण दहन किया गया। चौहान ने रावण दहन के उपरांत समस्त उपस्थित सुरक्षा और अन्य स्टाफ को दशहरे की बधाई दी। मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों की खुशहाली और समृद्धि की कामना भी की। उधर,विजयादशमी के अवसर पर प्रात: मुख्यमंत्री निवास में पूजा अर्चना संपन्न हुई। मुख्यमंत्री ने विजयादशमी की पूजा अर्चना की। इस अवसर पर उनकी धर्मपत्नी श्रीमती साधना सिंह भी उपस्थित थीं। पूजा अर्चना, हवन, शस्त्र पूजन और वाहन पूजन में निवास कार्यालय के सुरक्षा स्टाफ सहित अन्य अधिकारी कर्मचारी सम्मिलित हुए। मुख्यमंत्री चौहान ने अधिकारियों-कर्मचारियों को दशहरे के पावन पर्व की बधाई भी दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *