ईडी ने विकास दुबे की पत्नी ऋचा से 7 घंटे पूछताछ की

लखनऊ, जांच प्रवर्तन निदेशालय ने गैंगस्टर विकास दुबे की संपत्तियों की शुरू कर दी है। ईडी ने विकास दुबे की पत्नी ऋचा दुबे से 7 घंटे तक लंबी पूछताछ की। इस दौरान ऋचा दुबे ने ईडी अधिकारियों को बताया कि उसे विकास की संपत्तियों की कोई जानकारी नहीं है। साथ ही वह पिछले पांच सालों से विकास के निरंतर संपर्क में नहीं थीं। वह बेटों के साथ अलग रहती थीं। हालांकि, विकास के बैंक लेनदेन की जानकारी देने के लिए ऋचा ने ईडी से 20 दिन की मोहलत मांगी है। ईडी ने बैंक खातों की डिटेल के साथ ऋचा को 20 दिन बाद बुलाया है। इससे पहले करीब 11 बजे दोनों बेटों और वकील के साथ लखनऊ के ईडी दफ्तर पहुंची थीं। इसके बाद 7 घंटे तक लंबी पूछताछ के बाद ऋचा के बयान दर्ज किए गए। बता दें कि 2 जुलाई की रात विकास दुबे ने अपने साथियों के साथ मिलकर 8 पुलिसकर्मियों की हत्या की थी। इसके बाद एसटीएफ के साथ एनकाउंटर में विकास दुबे मारा गया था। पुलिस जांच के दौरान विकास दुबे की कई संपत्तियों की जानकारी मिली थी, जिसकी जांच ईडी कर रही है। दरअसल, ईडी को शुरुआती जांच में विकास दुबे और जय बाजपेयी के खातों के बीच लेनदेन के सबूत मिले हैं। हालांकि, अभी तक ईडी ने केस दर्ज नहीं किया है, लेकिन अगर कोई लीड मिलता है तो प्रिवेंशन ऑफ़ मनी लॉड्रिंग एक्ट के तहत केस दर्ज किया जा सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *