आयकर विभाग ने शशिकला की 2000 करोड़ रुपए की संपत्ति को किया जब्त

 

चेन्नई,आयकर विभाग ने तमिलनाडु की पूर्व मुख्यमंत्री दिवंगत जे जयललिता की सहयोगी वीके शशिकला के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए उसकी 2000 करोड़ रुपए की संपत्ति जब्त कर ली है। विभाग ने इससे पहले सितंबर में भी शशिकला की 300 करोड़ और पिछले साल नवंबर में 1500 करोड़ रुपए की संपत्तियां जब्त की थी। आयकर विभाग ने इन संपत्तियों को ऑपरेशन क्लीन मनी के तहत जब्त किया था।
आयकर विभाग द्वारा जब्त की गई संपत्तियों का पूरा ब्यौरा अभी नहीं दिया गया है। संपत्तियों में जयललिता के वेद निलयम निवास के सामने की भूमि शामिल हैं। संपत्तियों का अधिग्रहण श्री हरि चंदाना एस्टेट्स प्राइवेट लिमिटेड द्वारा किया गया था, जिसके निदेशक शशिकला के रिश्तेदार हैं। हालांकि, जांच के बाद अधिकारियों ने कहा कि कंपनी के पास कोई व्यवसाय नहीं था और न ही कोई मनी फ्लो था। ये संपत्तियां प्रदेश की राजधानी चेन्नई, कोयम्बटूर, पुड्डुचेरी और अन्य शहरों में हैं। शशिकला या उनके परिवार ने इन संपत्तियों का उल्लेख घोषणा करते समय नहीं किया था। शशिकला और उनके रिश्तेदारों के स्वामित्व वाली संपत्तियों पर छापेमारी करते हुए एजेंसी को दस्तावेज मिले थे। जांच में तार जुड़ते गए और विभाग ने कई संपत्तियों को जब्त किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *