मध्यप्रदेश में स्कूलों में नियमित कक्षाओं के बारे में दीपावली के बाद ही लिया जायेगा फैसला

भोपाल, केंद्र सरकार ने 15 अक्टूबर से स्कूल खोलने को लेकर नई गाइडलाइन जारी की है। हालांकि केंद्र ने सभी राज्यों को फैसला लेने को भी कहा है। केंद्र सरकार की गाइडलाइन के मुताबिक ही राज्यों को मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी) तैयार करनी होगी। हालांकि, इसे लेकर मप्र स्कूल शिक्षा विभाग ने अभी कोई गाइडलाइन तैयार नहीं की है।
प्रदेश में जिस एसओपी के आधार पर 21 सितंबर से नौवीं से 12 वीं तक की कक्षाएं संचालित हो रही हैं। इसी आधार पर अभी 9वीं से 12वीं तक की कक्षाओं का संचालन होगा। विभाग के अधिकारियों का कहना है कि अभी पहली से आठवीं तक के स्कूल खोलने की कोई संभावना नहीं है। नौवीं से 12वीं तक भी नियमित कक्षाएं नहीं लगेंगी, बल्कि आंशिक कक्षाएं ही संचालित होंगी। दीपावली के बाद कोरोना संक्रमण की स्थिति को देखते हुए मिडिल, हाईस्कूल व हायर सेकंडरी स्कूल खोलने पर विचार होगा। इस दौरान नई एसओपी तैयार की जाएगी। इस संबंध में स्कूल शिक्षा विभाग के उप सचिव प्रमोद सिंह ने बताया कि जिस एसओपी के तहत वर्तमान में नौवीं से 12वीं की कक्षाएं संचालित हो रही हैं। उसी के मुताबिक लगेंगी। बच्चों को स्कूल भेजने के लिए अभी केवल पांच फीसदी अभिभावकों के सहमति पत्र मिले हैं। ऐसे में स्कूलों में नियमित कक्षाएं नहीं लग पाएंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *