मुंबई, ‘दीया और बाती हम’ फेम एक्ट्रेस दीपिका सिंह इन दिनों अपने डांस वीडियो की इंस्टाग्राम एकाउंट पर लगातार शेयर कर रही हैं। हाल ही में उन्होंने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट से एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में एक्ट्रेस डांस से पहले मेकअप करती हुईं नजर आ रही हैं। यह विडियो लोगों का खूब ध्यान खींच रही है। दरअसल, वीडियो में दीपिका कुमकुम से बिंदी लगाती हुई नजर आ रही हैं। हाल ही में दीपिका सिंह ने बांसुरी की धुन पर डांस करती हुईं नजर आईं थीं। इस डांस वीडियो में दीपिका सिंह के डांस मूव्स देखने लायक थें। उनका अंदाज फैन्स को काफी पसंद आ रहा है और लोग इस पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। बता दें कि ‘दीया और बाती हम’ फेम एक्ट्रेस दीपिका सिंह ने अपने वीडियो से सोशल मीडिया पर धमाल मचा रखा है। इससे पहले भी उनके कई वीडियो और फोटो सुर्खियों में रह चुके हैं। दीपिका सिंह अकसर सोशल मीडिया पर एक्टिव रहती हैं और अपनी फोटो और वीडियो साझा कर फैंस से भी जुड़ी रहती हैं। बता दें कि दीपिका सिंह एक मशहूर टीवी एक्ट्रेस हैं। उन्हें स्टार प्लस के सीरियल दीया और बाती हम से संध्या के रूप में जबरदस्त पहचान मिली। इसके बाद वह सीरियल ‘कवच’ में भी नजर आईं।
‘दीया और बाती हम’ फेम दीपिका सिंह डांस वीडियो से चर्चा में आईं