हरियाणवी डांसर सुनीता बेबी ने गाना ‘मस्त भरोटा’ पर लगाए ठुमके

मुंबई,हरियाणवी डांसर सुनीता बेबी ने गाना ‘मस्त भरोटा’ पर जबरदस्त ठुमके लगाए हैं। उनका यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। इसमें सुनीता बेबी स्टेज पर ऐसी धमाकेदार परफॉर्मेंस देती हैं कि उनका डांस देखने भीड़ जमा हो जाती है। इस गाने में सुनीता के जबरदस्त डांस स्टेप्स सपना चौधरी को भी टक्कर दे रहे हैं और गाने को देखने के बाद आप इस बात को महसूस कर सकेंगे कि सुनीता बेबी की फैन फॉलोइंग भी कम नहीं है। वीडियो में देखा जा रहा है कि कैसे सुनीता बेबी के लटके झटकों को देखने के भीड़ उमड़ी पड़ी हैं। डांस के देखने के लिए को पंडाल में खचाखच भीड़ है। बता दें कि इस वीडियो को यूट्यूब पर भी खूब देखा जा रहा है और इस गाने में सुनीता बेबी ने सपना की तरह सूट में डांस किया है। हालांकि उनके डांस को देखने के बाद कुछ लोग तो ये भी कहते हैं कि वो सपना को कॉपी करती हैं। इस गाने में सुनीता काले रंग के सूट में बेहद खूबसूरत भी नजर आ रही हैं। बता दें कि सुनीता बेबी ने सपना चौधरी की तरह ही अपने डांस के बल पर अलग पहचान बना ली है और वो कई हरियाणवी म्यूजिक वीडियोज में भी दिखाई दे चुकी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *