कोरोना वैक्सीन को नाक और मुंह से देने पर किया जा रहा शोध

लंदन, क्या कोरोना वायरस वैक्सीन को इंजेक्शन की जगह मुंह या नाक के जरिए दिया जा सकता है। इसके शोध में ब्रिटेन में वैज्ञानिक जुटे है। इस शोध में इस बात का भी पता लगाया जाएगा कि अगर वैक्सीन को इंजेक्शन से नहीं दिया जाए तो इसके प्रभाव पर कोई असर पड़ेगा कि नहीं। इसके लिए इंपीरियल कॉलेज लंदन और ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी के रिसर्चर्स मिलकर काम करेंगे। रिसर्चर्स ने कहा कि इस स्टडी में 30 लोगों को शामिल किया जा रहा है। इन लोगों को वैक्सीन की बूंदों को सीधे मुंह में दिया जाएगा। इसके बाद पता लगाया जाएगा कि वैक्सीन के काम करने के तरीके पर कोई असर पड़ा है कि नहीं। रिसर्चर्स ने यह भी कहा कि वैक्सीन को सीधे मुंह में दिए जाने से यह संक्रमितों के श्वसन तंत्र को सीधे प्रभावित करेंगे। जिन वैक्सीन को लेकर ये वैज्ञानिक स्टडी करेंगे उसे इंपीरियल कॉलेज लंदन और ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी के वैज्ञानिकों ने ही विकसित किया है। दोनों संस्थानों का व्यापक अध्ययन पहले से ही जारी है। इंपीरियल कॉलेज के डॉक्टर क्रिस चिऊ ने कहा कि हमारे पास सबूत हैं कि इन्फ्लुएंजा टीके की दवा को नाक के जरिए दे कर फ्लू से लोगों की रक्षा की जा सकती है। इससे बीमारी के प्रसार को रोकने में भी मदद मिल सकती है। उन्होंने कहा कि अध्ययन यह देखने के लिए किया जा रहा है कि क्या ऐसा कोविड-19 के मामले में भी हो सकता है।छोटा अध्ययन यह देखने के लिए है कि टीकों को इंजेक्शन के जरिए शरीर में पहुंचाने की जगह क्या दवा को मुंह अथवा नाक में डालकर सीधे श्वसन तंत्र को प्रभावित कर बेहतर असर हो सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *