मप्र में एक दिन में कोरोना से सर्वाधिक 34 हुई, अब तक बीस हजार से ज्यादा सक्रिय केस

भोपाल,मध्यप्रदेश में कोरोना महामारी तेज होती जा रही है। प्रदेश में रविवार को 2281 नए संक्रमित मिले वहीं 34 लोगों की मौत हुई है। माना जा रहा है कि प्रदेश में ऑक्सीजन की कमी के चलते मौतों की संख्या बढ़ रही है, प्रदेश में अब तक 1762 लोगों इस संक्रमण से अपनी जान गंवा चुके हैं। प्रदेश में अब तक संक्रमितों की संख्या 88,247 तक पहुंच गई है। प्रदेश में इस संक्रमण में 65,998 मरीज ठीक हुए हैं। प्रदेश में 20,487 एक्टिव केस है, जो देश भर में 13वें स्थान पर हैं। प्रदेश संक्रमण के मामले में 16वें तथा मृत्यु के मामले में 10वें स्थान पर है।
रविवार को प्रदेश के इंदौर शहर में सर्वाधिक 351 नए मामले सामने आए और 7 लोगों की मौत हुई है। यहां पर संक्रमितों की संख्या 16,782 तक पहुंच गई है, जबकि 11,313 मरीज ठीक हुए है, यहां पर 5011 एक्टिव केस हैं, जबकि अब तक 458 मरीजों की मौत हो चुकी है। राजधानी भोपाल में 242 नए संक्रमित मरीज मिले हैं और 3 व्यक्ति की मौत हुई है, यहां पर संक्रमितों की संख्या 13,187 तक पहुंच गई है, हालांकि 11,067 मरीज इस संक्रमण से मुक्ति पा चुके हैं। यहां पर 1796 एक्टिव केस हैं, अब तक 324 मरीजों की मौत हो चुकी है। ग्वालियर में 156 नए मरीज मिले हैं और 2 व्यक्ति की इस संक्रमण से मौत हुई है। यहां पर संक्रमितों की संख्या 7640 तक पहुंच गई है, जबकि 5472 मरीज ठीक भी हुए हैं, अब यहां पर 2085 एक्टिव केस हैं, जबकि यहां अब तक 83 मरीजों की मौत हो चुकी है। जबलपुर में भी 196 नए संक्रमित मिले हैं और 2 व्यक्ति की मौत हुई है, यहां पर संक्रमितों की संख्या 6214 तक पहुंच गई है जबकि 4911 मरीज ठीक भी हुए हैं और 1193 एक्टिव केस हैं, यहां पर अब तक 110 मरीजों की मौत हो चुकी है। इसके अतिरिक्त प्रदेश के अन्य जिलों में दहाई की संख्या में मरीज मिले हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *