भोपाल, राजधानी एवं आसपास के क्षेत्रों में हो रही लगातार मूसलाधार बारिश के कारण बड़ी झील के जलस्तर में निरंतर वृद्धि को देखते हुए भदभदा बांध के एक के बाद एक गेट खोलने का सिलसिला शनिवार प्रात: से ही जारी है और बड़े तालाब में पानी की आवक को देखते हुए भदभदा बांध के सभी 11 गेट खोल दिए गए हैं।
गत दो दिवस से राजधानी भोपाल एवं आसपास के शहरों में लगातार मूसलाधार बारिश होने के कारण बड़ी झील के जलस्तर में निरंतर तेजी से वृद्धि हुई और शनिवार को प्रात: 06:15 बजे गेट नंबर 01 खोला गया इसके बाद प्रात: 6:30 बजे गेट नंबर 02, प्रात: 08:00 बजे गेट नंबर 03, 08:30 बजे गेट नं.04, 09:00 बजे गेट नंबर 05, 09:30 बजे गेट नंबर 06, 09:45 बजे गेट नंबर 07, दोपहर 12:00 बजे गेट नंबर 08, दोपहर 02:05 बजे गेट नंबर 09, 03:25 बजे गेट नंबर 10 तथा सायं 04:15 बजे गेट नंबर 11 खोला गया। भदभदा बांध के एक गेट से प्रतिघंटा 12 लाख क्यूबिक फीट पानी छोड़ा जाता है। भदभदा बांध के एक के बाद एक 11 गेट खुलने व लगातार वर्षा के कारण कलियासोत बांध के जलस्तर में तेजी से वृद्धि हो रही है और उसके सभी 13 गेट खोल दिये गये हैं।
भोपाल में लगातार बारिश के बाद भदभदा बांध के 11 गेट खोले गए