मीरा राजपूत ने चार साल पुरानी फोटो में अपनी नाक को लेकर किया कमेंट

मुंबई,शाहिद कपूर और मीरा राजपूत बॉलीवुड के मोस्ट लव्ड कपल्स की लिस्ट में शुमार हैं। मीरा, शाहिद के साथ आए दिन प्यार भरी तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। लेटेस्ट पोस्ट में उन्होंने अपने बेबी बंप वाली एक फोटो शेयर की है। इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर यह तस्वीर 4 साल पुरानी है। ये तस्वीर उनकी प्रेग्नेंसी के दौरान ली गई थी, जिसमें मीरा का बेबी बंप साफ नजर आ रहा है। इसमें मीरा पोज देकर फोटो क्लिक करवाती दिख रही हैं। उन्होंने फोटो के कैप्शन में लिखा- थ्रोबैक इस उस दिन मुझे ये तो समझ में आ रहा था कि मेरा पेट क्यों बड़ा हो रहा है, लेकिन नाक के साथ क्या हुआ था ये बड़ी होती जा रही थी?। इस फोटो में मीरा को अपनी नाक बड़ी लग रही है।
मीरा की इस तस्वीर पर उन्हें ताबड़तोड़ प्रतिक्रियाएं मिल रही हैं। उनकी बेबी बंप के साथ क्यूट एक्सप्रेशन वाली फोटो लोगों को खूब पसंद आ रही है। यही कारण है कि उनकी ये फोटो सोशल मीडिया पर जबरदस्त वायरल हो गई है। मीरा राजपूत और शाहिद कपूर ने बीती 7 जुलाई को अपनी शादी की पांचवीं सालगिरह मनाई थी। इस मौके पर उन्होंने शाहिद के साथ एक रोमैंटिक फोटो शेयर करते हुए उन्हें विश किया था। मीरा और शाहिद अब दो बच्चों के माता पिता हैं। दोनों ही सोशल मीडिया पर अपने बच्चों के साथ तस्वीरें शेयर करते रहते हैं। मीरा राजपूत और शाहिद कपूर इन दिनों अपनी फैमिली के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड कर रहे हैं। वहीं इस दौरान दोनों ही अपने सोशल अकाउंट पर जुड़े लोगों के साथ कई दिलचस्प पोस्ट शेयर करते दिखे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *