पवन सिंह और मोनालिसा के भोजपुरी गाने ‘दिया गुल करा रानी’ ने मचाया धमाल

मुंबई, हाल ही में सुपरस्टार पवन सिंह का एक धमाकेदार गाने ने तहलका मचा दिया है। इस गाने में मोनालिसा के बोल्ड अंदाज ने धमाका कर दिया है।ये धमाकेदार भोजपुरी गाना है ‘दिया गुल करा रानी’। ये गाना पवन सिंह और मोनालिसा के सुपरहिट गानों की लिस्ट में शुमार है। यूं तो इस जोड़ी के सभी गाने खूब पसंद किए गए हैं लेकिन इस एक गाने ‘दिया गुल करा रानी’ को दर्शकों का कुछ ज्यादा ही प्यार मिल रहा है। यही कारण है कि इस गाने को अब तक सोशल मीडिया पर वायरल होते देखा जा रहा है। गाने में पवन सिंह के साथ मोनालिसा ने ऐसे ठुमके लगाए हैं कि फैंस को दीवाना बना दिया है। इन गाने में दोनों के रोमांटिक सीन और बोल्डनेस का तड़का भी लगाया गया है। इस गाने को अब तक 3,793,012 व्यूज मिल चुके हैं यानी इसे 37 लाख से भी ज्यादा बार देखा जा चुका है। गाने को पवन सिंह और हनी बी ने गाया है। इस गाने को पवन सिंह और मशहूर भोजपुरी सिंगर इंदु सोनाली ने मिलकर गाया हैं। दोनों के आवाज की जुगलबंदी लोगों को खूब पसंद आ रही है। पवन सिंह और मोनालिसा का ये गाना यूट्यूब पर काफी पसंद किया जा रहा है। लोगों को इनकी जबरदस्त कैमिस्ट्री भा गई है। पवन सिंह की जोड़ी यूं तो अक्षरा सिंह के साथ सबसे ज्यादा पसंद की जाती है, जिस फिल्म या गाने में ये दोनों साथ दिखाई दे जाते हैं, उसे पहले से ही हिट मान लिया जाता है। ब्रेकअप के बाद से पवन सिंह और अक्षरा सिंह की जोड़ी तो नहीं दिखी है लेकिन मोनालिसा के साथ धमाकेदार रोमांटिक वीडियो देकर पवन सिंह ने साबित कर दिया है कि वो इंडस्ट्री के रोमांस किंग हैं। बता दें कि इन दिनों भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में काफी बदलाव देखने को मिल रहा है। जहां एक तरफ इन फिल्मों की शूटिंग अब विदेशों में होने लगी है, वहीं दूसरी तरफ अब इंडस्ट्री में ग्लैमर बढ़ता जा रहा है। इसके साथ ही इस इंडस्ट्री से जुड़े स्टार्स की फैन फॉलोइंग भी दिनों-दिन बढ़ती दिखाई दे रही है। यही कारण है कि आए दिन कोई न कोई भोजपुरी गाना सोशल मीडिया पर ट्रेंड करता नजर आ जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *