प्रीति जिंटा ने घर पर ही बनाई किचन गार्डन में उगाई शिमला मिर्च

मुंबई,बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रीति जिंटा इन दिनों अपने पति जीन गुडइनफ के साथ अमेरिका में हैं। वहां से सोशल मीडिया पर दिलचस्प पोस्ट के जरिए वो अपने फैंस से बातें करती रहती हैं। अब प्रीति ने ‘घर की खेती’ को लेकर एक वीडियो साझा किया, जिसमें वो शिमला मिर्च तोड़ती नजर आ रही हैं। उन्होंने बताया कि उन्होंने शिमला मिर्च अपने घर पर ही रहकर कैसे उगाई। प्रीति जिंटा के इंस्टाग्राम एकाउंट पर शेयर वीडियो में दिख रहा है कि प्रीति अपने घर की उस जगह पर बैठी हैं, जहां पर बड़े से टब में कई तरह के पौधे लाइन से लगे हुए हैं। इस वीडियो में वो एक पौधे से शिमला मिर्च तोड़ती नजर आ रही हैं। वीडियो में प्रीति बता रही हैं कि उन्होंने अपनी मां की मदद से घर पर ही पूरी किचन गार्डन बना लिया है। इसे प्रीति ने ‘घर की खेती’ बताया है और वो इसे शेयर करते बेहद खुश नजर आ रही हैं। यहां देखें प्रीति द्वारा शेयर किया गया वीडियो-
इस वीडियो के कैप्शन में प्रीति ने लिखा- ‘घर की खेती। कितना अच्छा लगता है ना अपने घर पर ही सब्जियां उगाना। थैंक्यू मां मुझे सिखाने के लिए, गार्डन में वक्त बिताने और अपने घर में सब्जियां उगाने को प्रेरित करने के लिए। मैं अभी बेहद खुशी महसूस कर रही हूं। मैंने धरती मां के इतना करीब खुद को कभी महसूस नहीं किया है’। प्रीति जिंटा की ऑर्गेनिक फार्मिंग का वीडियो सोशल मीडिया पर लोगों को खूब पसंद आ रहा है। इस वीडियो पर प्रीति को फैंस की तारीफें तो मिल ही रही हैं, इसके साथ ही कई सेलेब्रिटीज ने भी वीडियो पर कमेंट के जरिए हैरानी जताई है। उनकी ‘घर की खेती’ का ये वीडियो सोशल मीडिया पर ताबड़तोड़ वायरल हो रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *