एमपी बोर्ड की 12वीं कक्षा के नतीजे 27 जुलाई को आएंगे

भोपाल, एमपी बोर्ड की कक्षा 12वीं के छात्रों का रिजल्ट का इंतजार अब जल्द ही खत्म होने वाला है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने घोषणा की थी कि, 12वीं कक्षा का रिजल्ट जुलाई के तीसरे हफ्ते में घोषित कर दिया जाएगा, लेकिन कुछ तकनीकी समस्याओं के चलते ऐसा नहीं हो सका था। फिलहाल, आज माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा आदेश जारी कर दिया गया है कि, 12 कक्षा का रिजल्ट 27 जुलाई दोपहर 3 बजे घोषित कर दिया जाएगा।
जारी आदेश में कहा गया है कि, माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा आयोजित हायर सेकेंडरी स्कूल सर्टिफिकेट परीक्षा हायर सेकेंडरी व्यवसाइक पाठ्यक्रम एवं हायर सेकेंडकी अंध, मूक श्रेणी परीक्षा साल 2020 के परिणाम सोमवार 27 जुलाई दोपहर 3 बजे घोषित किये जाएंगे। आदेश में ये भी बताया गया है कि, परीक्षार्थी अपने परीक्षा परिणाम किन किन माध्यमों पोर्ट्स पर जान सकते हैं।
-जुलाई के तीसरे हफ्ते रिजल्ट होना था जारी
मध्यप्रदेश में कोरोना संक्रमण के दौरान कक्षा बारहवीं के छात्रों के स्थगित पेपर की परीक्षाएं ली गई थी। 9 जून से परीक्षाएं शुरू होकर 16 जून तक चली थी, जबकि सीबीएसई बोर्ड ने कोरोना वायरस के चलते छात्रों को जनरल प्रमोशन दिया था। प्रदेश भर के करीब साढ़े 8 लाख छात्रों को रिजल्ट का बेसब्री से इंतजार है। रिजल्ट 14 से 21 जून यानी जुलाई के तीसरे हफ्ते तक घोषित किया जाना था, लेकिन छात्रों के इंतजार के बीच इसे 27 जुलाई को घोषित किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *