भोपाल, मध्यप्रदेश विधान सभा के सदस्यों हेतु शीघ्र ही सर्व-सुविधा युक्त नवीन विश्राम गृह का निर्माण कराया जायेगा । यह बात विधान सभा के अध्यक्ष रामेश्वर शर्मा ने आज नये विश्राम गृह के स्थल अवलोकन के दौरान कही। श्री शर्मा ने आज विधायक विश्राम गृह परिसर में विधायकों के लिये पुराना पारिवारिक खण्ड एवं खण्ड क्रमांक-एक के स्थल पर बनाये जाने वाले नये विश्राम गृह के स्थल का निरीक्षण किया उन्होंने उल्लेख किया कि इस संबंध में सभी दलों से चर्चा की जायेगी तथा अधिकारियों को शीघ्र निर्माण से संबंधित कार्यवाही करने के निर्देश दिये।
उल्लेखनीय है कि नवीन विश्राम गृह की कार्य योजना विगत दस वर्षों से स्थल चयन न होने के कारण लंवित थी । नवीन विश्राम गृह पांच माले के होंगे जिसके प्रथम चरण में 102 फ्लैट बनाये जायेंगे।
स्थल निरीक्षण के दौरान विधान सभा के प्रमुख सचिव ए.पी. सिंह एप्को की चीफ आर्किटेक्ट श्रीमती संध्या व्यास तथा राजधानी परियोजना प्रशासन के अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित थे।
मप्र में विधान सभा सदस्यों के लिए नवीन विश्राम गृह का जल्द शुरू होगा निर्माण