मुंबई, बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण ने अपने फिल्मी करियर में कई ऐसे यादगार किरदार निभाए जो लोगों के ज़हन में बस गए। उन सारे किरदारों में से एक किरदार था ‘वरोनिका’ का। साल 2012 में रिलीज़ हुई कॉकटेल में दीपिका ने ‘वरोनिका’ का किरदार निभाया था, एक्ट्रेस का ये रोल लोगों के दिमाग पर ऐसा छाया कि लोग एक्ट्रेस के दीवाने हो गए। ‘वरोनिका’ एक बेहद बोल्ड और स्मार्ट लड़की थी।
आज कॉकटेल को रिलीज़ हुए 8 साल हो गए हैं, और एक्ट्रेस ने फिल्म से जुड़ी यादों को फिर ताज़ा किया है। दीपिका इस फिल्म से कितनी जुड़ी हुई हैं इस बात का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि दीपिका ने न सिर्फ इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर अपनी पुरानी यादों को ताज़ा किया है, बल्कि उन्होंने इंस्टाग्राम पर अपना नाम भी बदल दिया है। जी हां, दीपिका ने इंस्टाग्राम पर अपना नाम ‘वरोनिका’ की रख लिया है। इसके अलावा उन्होंने डीपी भी बदलकर वरोनिका की ही फोटो लगा ली है। एक्ट्रेस ने जो वीडियो शेयर किया है उसमे फिल्म की शूटिंग से जुड़े कुछ सीन नजऱ आ रहे हैं। जिनमें दीपिका, डियाना और सैफ अली ख़ान मस्ती करते नजऱ आ रहे हैं।
‘वरोनिका’ का किरदार आज भी लोगों के दिलो दिमाग पर छाया है, वह एक बेहद बोल्ड और स्मार्ट लड़की थी