भोपाल,मध्य प्रदेश के कृषि मंत्री गौरीशंकर बिसेन के रोज-रोज नए-नए बयान सामने आ रहे हैं। अब उन्होंने भारतीय किसान संघ के अध्यक्ष शिवकुमार शर्मा उर्फ कक्का जी को असामाजिक तत्व कहा है। उन्होंने कहा कि किसान आंदोलन में कई ऐसे चेहरे हैं जो बेनकाब हुए हैं और जिनका किसानों के हित से कोई लेना-देना नहीं है। उन्होंने कहा कि सरकार किसानों का कर्ज माफ नहीं करने के फैसले पर अटल रहेगी। दलहनी फसलों की खरीदी पर गौरीशंकर बिसेन ने किसान के हित को ध्यान मे रखते हुए कहा कि दलहनी फसलों का एक-एक दाना लिया जाएगा। उनका यह भी कहना है कि अगर ज़रूरत पड़ी तो 30 जून के बाद भी दलहन खरीदी जाएगी। बिसेन के इस बयान पर कक्काजी ने कहा की बिसेन को मंत्रिमंडल से बर्खास्त कर दिया जाना चाहिए क्योंकि वह इस तरह के बयान देने के आदि हो गए हैं,कक्काजी ने कहा की अगर किसानों की लड़ाई के लिए उन्हें जो कुछ करना पड़ेगा वह बार-बार ऐसा करेंगे।
बिसेन बोले- किसान संघ के अध्यक्ष किसी असामाजिक तत्व से कम नहीं