यूपी के बरेली में दो छात्रों की नदी में डूबकर मौत

बरेली,घास काटने जा रहे दो छात्र नदी को पार करते समय पानी में डूब गए। जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गयी। जानकारी के मुताबिक भोला मानपुर गांव के सोमपाल खेती किसानी कर अपने परिवार का पालन पोषण करते हैं। उनका बेटा दिनेश (19) राजश्री कालेज में बीएससी प्रथम वर्ष का छात्र था। सोमवार की सुबह वह अपने ही गांव के स्वर्गीय मंगलसेन के बेटे राम मोहन (12) के साथ घास काटने के लिए जा रहा था।
राम मोहन मुझौना संतोष गांव के एक निजी विद्यालय में कक्षा आठ का छात्र था। उन दोनों के साथ में गांव के केसर, अमरजीत, हितेष व कपिल भी थी। उन सभी को गांव के पास बहने वाली नकटिया नदी को पार करके खेत में घास काटने के लिए जाना था। उम्र में उन सबमें बड़ा होने के कारण दिनेश ने सबसे पहले नदी में उतर कर नदी को पार करना शुरू कर दिया। उसके पीछे राम मोहन भी नदी में उतर पड़ा जबकि अन्य लोग नदी के किनारे ही खड़े रहे। नदी को पार करने के दौरान वह दोनो गहरे पानी में चले गए। जिससे वह पानी में डूबने लगे। उन्हें पानी में डूबता देख नदी के किनारे खड़े किशोरों ने शोर मचाना शुरू कर दिया। इसी बीच एक किशोर दौड़ता हुआ गांव में पहुंचा और ग्रामीणों को इसकी सूचना दी। जिसपर भारी तादात में गांव के लोग मौके पर पहुंच गए। ग्रामीणों ने नदी में छलांग लगा कर उनकी तलाश शुरु कर दी। काफी देर बाद ग्रामीणों ने उनके शव मिले। सूचना पर पहुंची भोजीपुरा पुलिस ने जांच पड़ताल की। परिजनों ने उनके शवों का पोस्टमार्टम कराने से इंकार कर दिया। जिसपर पुलिस ने शवों को परिजनों के हवाले कर दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *