डॉक्टर बोले चिंता की बात नहीं, अमिताभ बच्चन कोरोना को हरा कर जल्द लौटेंगे

मुंबई,सदी के महानायक और बॉलिवुड के शीर्ष अभिनेता अमिताभ बच्चन को शनिवार की शाम को मुंबई के नानावटी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उन्होंने ट्वीट कर जानकारी दी है कि उनका कोरोना टेस्ट पॉजिटिव आया है। वहीं, अमिताभ बच्चन के बेटे और अभिनेता अभिषेक बच्चन का भी कोरोना टेस्ट पॉजिटिव आया है। अभिषेक को भी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अमिताभ बच्चन की हालात स्थिर बताई जा रही है और डॉक्टर का कहना है कि घबराने वाली कोई बात नहीं है।
जैसे ही प्रशंसकों ने ये खबर सुनी की अमिताभ बच्चन कोरोना पॉजिटिव हैं तो पूरे देश में दुआओं का दौर भी चल पड़ा। लेकिन अब उनकी हालात स्थिर है। पहले उनके ऑक्सीजन का लेवल 90 के आस-पास चला गया था लेकिन अब वो वापस 95 के आस-पास है। डॉक्टरों का कहना है कि उनकी हालत स्थिर है और घबराने वाली कोई बात नहीं है। बॉलीवुड सुपरस्टार अमिताभ बच्चन और अभिषेक बच्चन के कोरोना पॉजिटिव आने के बाद उनके घर के सभी सदस्यों और स्टाफ का कोरोना टेस्ट करवाया गया था, जिसमें ऐश्ववर्या राय बच्चन और जया बच्चन की रिपोर्ट निगेटिव आई है। बाकी घरवालों की टेस्ट रिपोर्ट अभी नहीं आई है, जल्द ही उनकी रिपोर्ट भी आ जाएगी।
78 वर्षीय अमिताभ बच्चन को लीवर की दिक्कत सहित कई स्वास्थ्य समस्याएं हैं। ऐसे में कोरोना पॉजिटिव निकलने पर अभिनेता को अधिक सतर्क रहने की जरूरत होगी। हालांकि, वह अपनी उम्र के हिसाब से काफी ज्यादा वर्कआउट करते रहते हैं। जैसे ही अमिताभ बच्चन के कोरोना पॉजिटिव होने की खबर सामने आई। इसके बाद उनके प्रशंसक और बॉलिवुड इंडस्ट्री के लोग उनकी सलामती की दुआ करने लगे। परेश रावल, रितेश देशमुख, मनोज बाजपेयी, लारा दत्ता, परिणीति चोपड़ा सहित तमाम सेलिब्रिटीज ने उनके जल्द ठीक हो जाने की कामना रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *