खरगोन, कलेक्टर के निवास को ही क्वॉरेंटाइन करना पड़ा। इस बंगले में रहने वाले कलेक्टर के सास ससुर कोराना के शिकार हो गए हैं। कलेक्टर गोपाल चंद्र डाड के सास ससुर की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। बता दे कि कलेक्टर डाड के घर काम करने वाली मेट सर्वेंट पॉजिटिव होने के बाद कलेक्टर के परिवारजनों, बंगले में रहने वाले और काम करने वाले सभी स्टाफ के सेम्पल लिए गए जिसमें कलेक्टर के 71 वर्षीय ससुर और 65 वर्षीय सास पॉजिटिव पाए गए है। कलेक्टर निवास को कंटेनमेंट एरिया घोषित कर दिया गया है कलेक्टर निवास स्थान को दो भाग में बदला गया है। कलेक्टर एक कमरे में रहकर निवास स्थित ऑफिस से ही आवश्यक शासकीय कार्य संचालित करेंगे। कलेक्टर डाड 7 दिनों के क्वॉरेंटाइन में रहकर कोरोना प्रोटोकॉल का पालन करेंगे। उधर,तत्कालीन जिला चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉक्टर स्याम नीमा की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आने से जिले में हड़कंप मच गया है जिला चिकित्सालय के डॉ देवेश वर्मा ने बताया कि खरगोन कलेक्टर के यहां काम करने वाली 42 वर्षीय महिला तथा उनके साथ ससुर की रिपोर्ट के अलावा तत्कालीन मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉक्टर स्याम नीमा की रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद कलेक्टर निवास को कंटेनमेंट एरिया घोषित कर दिया गया है खरगोन कलेक्टर वह जिला मुख्य चिकित्साएवं स्वास्थ्य अधिकारी को होम आइसोलेशन में रखा गया है जबकि कलेक्टर डाँड़ तथा उनकी पत्नी की रिपोर्ट नेगेटिव आई है
खरगोन कलेक्टर के सास-ससुर मिले कोरोना संक्रमित, बंगले को किया गया क्वारंटीन,सीएमएचओ की रिपोर्ट भी आई पॉजिटिव