देसी गर्ल से ग्लोबल आइकॉन बनने तक का प्रियंका का 20 वर्षों का सफर पूरा

मुंबई, एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा एक ग्लोबल आइकन के रूप में दुनियाभर में जाती जाती हैं। बॉलीवुड में बतौर एक आउटसाइडर कदम रखने वालीं प्रियंका चोपड़ा ने अपने दम पर 20 साल का सफर तय कर लिया है। इन 20 सालों में प्रियंका चोपड़ा ने सिर्फ बॉलीवुड में दमखम दिखाया हो, ऐसा नहीं है। बल्कि उन्होंने तो हॉलीवुड तक का सफर तय किया है। प्रियंका के इंडस्ट्री में 20 साल पूरे होने पर उनके ट्रिब्यूट में एक वीडियो बनाया गया है। एक ऐसा वीडियो जो करोड़ों लोगों को प्रेरणा दे रहा है। इस वीडियो को खुद प्रियंका चोपड़ा ने सोशल मीडिया पर शेयर किया है। वीडियो को शेयर करते हुए प्रियंका लिखती हैं- मनोरंजन के 20 साल पूरे। शुक्रिया मेरे तमाम फैन्स को जिन्होंने मुझे इस अंदाज में ट्रिब्यूट दिया। मैं आप सभी से कभी मिलना चाहूंगी। मैं इस पल को आप सभी के साथ सेलिब्रेट करना चाहती हूं।
प्रियंका चोपड़ा ने सोशल मीडिया पर एक 7 मिनट से लंबा वीडियो शेयर किया है। वीडियो में प्रियंका चोपड़ा की उन तमाम सफलताओं को दिखाया गया है जिसकी वजह से उन्होंने ग्लोबल आइकन का मुकाम पाया है। वीडियो में प्रियंका के मिस वर्ल्ड बनने से लेकर हॉलीवुड में जलवा बिखरने तक, सब कुछ दिखाया गया है। उनकी जर्नी को फीयरलेस और सेल्फ मेड सुपरस्टार बताया गया है। वीडियो में दिखाया गया है कि कैसे प्रियंका ने अपने काम के बलबूते कई बड़े अवॉर्ड्स अपने नाम किए। प्रियंका को 2 बार राष्ट्रीय अवॉर्ड मिला, 126 साल के इतिहास में पहली भारतीय महिला जो वोग्यू के कवर पर आईं। एक ऐसी अदाकारा जिन्होंने पीपुल्स च्वाइस अवार्ड अपने नाम किया। प्रियंका पहली भारतीय महिला बनी जिनके इंस्टाग्राम पर 50 मिलियन से ज्यादा फॉलोअर्स हुए।
वीडियो में प्रियंका चोपड़ा की और भी कई सारी सफलताओं के बारे में बताया गया है। वीडियो में सिर्फ एक्टिंग पर जोर दिया गया हो, ऐसा नहीं है। प्रियंका ने खुद को कई सारे सामाजिक कार्यों से भी जोड़ा है। उन सभी कामों की लिस्ट इस वीडियो में दिखाई गई है। वीडियो में दिख रहा है कि कैसे प्रियंका ने कई गरीब बच्चों के सपनों को पूरा किया है। कैसे उन्होंने उन्हें नई उम्मीद दी है। वीडियो में बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड फिल्मों के गानों का इस्तेमाल किया गया है। प्रियंका की कई सारी फिल्मों के डायलॉग के जरिए भी उनके व्यक्तित्व पर रोशनी डाली गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *