अयोध्या, लंबी जद्दोजहद और कानूनी लड़ाई और सुप्रीम कोर्ट से आए फैसले के बाद भी राम मंदिर निर्माण में देरी अब संतों और लोगों को अखर रही है। अयोध्या के साधु-संत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र भेजकर उनसे राम मंदिर के लिए भूमि पूजन कार्यक्रम में शामिल होने का आग्रह कर रहे हैं।संत चाहते हैं कि श्रावण मास में ही मंदिर के लिए भूमि पूजन कार्यक्रम का आयोजन हो जाए, जिससे योजना अनुसार 2022 में रामनवमी का त्यौहार रामलला के भव्य राम मंदिर में मनाया जाए। समझा जा रहा है कि कोरोनावायरस महामारी के की बंदिशें और भारत चीन सीमा पर तनाव के हालात में प्रधानमंत्री भूमिपूजन का समय नहीं मिल पा रहा है।
साधु-संत चाहते हैं कि वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग या वर्चुअल तरीके से प्रधानमंत्री मोदी भूमि पूजन करने के बजाए वह खुद कार्यक्रम में मौजूद रहें। संतों तथा ट्रस्ट के अलावा सीएम आदित्यनाथ योगी भी प्रधानमंत्री को इस बारे में पत्र लिख चुके हैं। रामलला के प्रधान पुजारी आचार्य सत्येंद्र दास ने कहा कि आज से नहीं बहुत दिनों से संतों की मांग रही है कि प्रधानमंत्री एक बार यहां आयें और राम लला का दर्शन करें।
संतों व श्रद्धालुओं को अखर रही राम मंदिर निर्माण में देरी,सावन के महीने में पीएम मोदी से भूमि पूजन की मांग