दरभंगा, उत्तर बिहार के दरभंगा में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के एक विधायक कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। विधायक के साथ उनका एक ड्राइवर भी पॉजिटिव पाया गया है। विधायक और ड्राइवर को इलाज के लिए दरभंगा से पटना के एम्स में रेफर किया गया है। बिहार में किसी भी विधायक के कोरोना पॉजिटिव पाए जाने का यह पहला मामला है। स्वास्थ्य विभाग और स्थानीय प्रशासन ने इस मामले में विधायक से जुड़े सभी लोगों की जांच करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इससे पहले बिहार में राष्ट्रीय जनता दल के वरिष्ठ नेता रघुवंश प्रसाद सिंह के अलावा पूर्व सांसद पुतुल देवी भी कोरोनावायरस पॉजिटिव पाई गई थीं। फिलहाल दोनों को इलाज के लिए क्रमश: पटना और दिल्ली के एम्स में भर्ती कराया गया है। जहां डॉक्टर लगातार उनके स्वास्थ्य पर नजर बनाए हुए हैं। राज्य सरकार ने 5 जून से ब्लॉक स्तर पर बने क्वारंटाइन सेंटरों का संचाल बंद कर दिया है। लेकिन प्रशासन को विभिन्न जिलों में कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए व्यापक अभियान चलाने के निर्देश दिए गए हैं।
बिहार में बीजेपी विधायक और उनका ड्राईवर कोरोना पॉजिटिव, एम्स में भर्ती कराया गया