जबलपुर, कोरोना संक्रमण के चलते स्कूल बंद हैं। स्कूल शिक्षा विभाग ने ऑनलाइन पढ़ाई की व्यवस्था की है, लेकिन संसाधनों के अभाव में अधिकांश छात्र-छात्राएं इससे भी वंचित हैं। ऐसे छात्र-छात्राओं को पढ़ाई की मुख्यधारा से जोडऩे के लिए जिले में कवायद की जा रही है। इसके लिए अब पंचायत भवन क्लासरूम बनेंगे। जहां सोशल डिस्टेंसिंग के बीच बच्चे पढ़ाई कर सकेंगे। जिले में लर्निंग लॉस को रोकने के लिए वर्किंग प्लान पर काम शुरू किया जा रहा है। बड़ी संख्या में ऐसे अभिभावक हैं जिनके पास इंटरनेट फैसेलिटी नहीं है तो वहीं फोन, टीवी जैसी सुविधाएं भी नहीं हैं। ऐसे में करीब 8000 छात्र पढ़ाई से दूर हैं।
बैनर होर्डिंग से ब्रांडिंग
जागरूक करने के लिए पंचायत भवनों, आंगनबाड़ी केंद्रों, शासकीय कार्यालयों में ब्रांडिंग की जाएगी। बैनर होर्डिंग लगाए जाएंगे। शिक्षकों और स्वसहायता समूहों का भी सहारा लिया जाएगा।
यह होगा लाभ
घर के समीप होगा पंचायत भवन
इंटरनेट, टीवी न होने की समस्या से मिलेगी निजाद
प्रोजेक्टर, एलईडी के माध्यम से कराई जाएगी पढ़ाई
सोशल डिस्टेसिंग का किया जाएगा पालन
लर्निंग लॉस में आएगी कमी
शिक्षा विभाग ने की अब पंचायत भवनों को ऑन लाइन स्कूूल बनाने की तैयारी